छोटे से गांव की गलियों से उठी एक खामोश कहानी… किसान के बेटे ने ऐसा कमाल किया कि रैंक सुनकर हर कोई रह गया हैरान!
एक किसान परिवार के बेटे ने आरएएस परीक्षा में शानदार रैंक हासिल कर पूरे गांव का नाम रोशन कर दिया। जानिए संघर्ष और मेहनत की प्रेरणादायक कहानी।
Dholpur: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित आरएएस परीक्षा 2024 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। धौलपुर जिले के राजाखेड़ा उपखंड के गांव डबेरा के रहने वाले साधारण किसान परिवार के बेटे राहुल पाराशर ने RAS की परीक्षा में 425वीं रैंक हासिल कर इस परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।
धौलपुर जिले के राजाखेड़ा उपखंड के गांव डबेरा के रहने वाले साधारण किसान परिवार के बेटे राहुल पाराशर ने राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित की गई आरएएस परीक्षा को क्लियर कर सफलता हासिल की. राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित की गई आरएएस की परीक्षा में राहुल पाराशर ने 425वीं रैंक हासिल कर चयन हुआ है. राहुल पाराशर को सफलता पाने के लिए कड़ा संघर्ष और मेहनत करनी पड़ी हैं.धौलपुर जिले के राजाखेड़ा उपखंड के गांव डबेरा के रहने वाले किसान जगदीश पाराशर के तीन बेटे और एक बेटी हैं. किसान जगदीश और उनकी पत्नी गुड्डी देवी ज्यादा नहीं पढ़े हैं, लेकिन उन्होंने खेतीबाड़ी में मेहनत कर अपने चारों बच्चो को शिक्षा देने के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ी है. किसान जगदीश का बड़ा बेटा कृष्णकांत पाराशर डॉक्टर है, दूसरे नंबर का बेटा राहुल पाराशर ने अभी राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित आरएएस परीक्षा 2024 क्लियर की हैं !
बच्चों को पढ़ाने के लिए नहीं छोड़ी कोई कसर
तीसरे नंबर का बेटा अंशुल पाराशर पीएचडी कर रहा हैं और बेटी पूनम भी शिक्षित हैं. किसान जगदीश पाराशर का सपना था कि वह अपने बच्चों को पढ़ाई कराने के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ेगा, आज उसका यह सपना पूरा हो गया है.
पांचवी के बाद नवोदय स्कूल में हुई पढ़ाई
किसान जगदीश पाराशर के दूसरे नंबर के बेटे राहुल पाराशर ने राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित की गई परीक्षा में 425 वीं रैंक हासिल कर अपने पिता के सपने को पूरा कर दिया है. राहुल का RAS के पद पर चयन हुआ है. राहुल पाराशर ने प्रारंभिक शिक्षा के बाद पांचवी कक्षा में परीक्षा के माध्यम से जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश लिया. जहां से बारहवीं कक्षा पास करने के बाद राहुल आगे की पढ़ाई करने के लिए दिल्ली चला गया
कॉलेज की पढ़ाई के साथ की यूपीएससी की तैयारी
दिल्ली में रह कर राहुल ने कॉलेज में पढ़ाई के साथ यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी. इसके बाद राहुल ने साल 2022 में यूपीएससी द्वारा आयोजित असिस्टेंट कमांडेंट की परीक्षा उसने दी. परीक्षा पास करने के बाद राहुल इंटरव्यू भी दिया जिस में उसे सफलता मिल चुकी थी . लेकिन मेडिकल एमर्जेन्सी की बजह से जॉब नहीं की फ़िलहाल राहुल का RAS के पद पर सलेक्शन हो जाने पर गांव में ख़ुशी की लहर दौड़ गई. परिजनों ने राहुल को तिलक और माला पहना कर स्वागत किया और मुंह मीठा कराया. लोग राहुल पराशर के घर पर जाकर उसे बधाई देने पहुंचे.
पहले भी हो चूका है कही भर्तियों में सलेक्शन
राहुल ने वर्ष 2022 में यूपीएससी की असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा पास की और इंटरव्यू तक पहुंचे, लेकिन मेडिकल कारणों की वजह से जॉइन नहीं कर पाए। इसके अलावा उनका चयन हरियाणा असिस्टेंट प्रोफेसर, नेट JRF जैसी परीक्षाओं में भी हो चुका है।