बाबा बर्फानी के भक्तों की सुरक्षा के लिए बड़ा प्लान...अमरनाथ यात्रा से पहले मोदी सरकार अलर्ट, 670 सुरक्षा कंपनियों की तैनाती...

अमरनाथ यात्रा 2026 को लेकर केंद्र सरकार ने सुरक्षा और सुविधाओं के व्यापक इंतजाम शुरू कर दिए हैं। यात्रा के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 670 केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की कंपनियां तैनात की जाएंगी। 3 जुलाई से शुरू होने वाली 57 दिवसीय यात्रा 28 अगस्त को रक्षा बंधन के दिन संपन्न होगी।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 2, 2026 • 4:37 PM  5
भारत
NEWS CARD
Logo
बाबा बर्फानी के भक्तों की सुरक्षा के लिए बड़ा प्लान...अमरनाथ यात्रा से पहले मोदी सरकार अलर्ट, 670 सुरक्षा कंपनियों की तैनाती...
“बाबा बर्फानी के भक्तों की सुरक्षा के लिए बड़ा प्लान...अमरनाथ यात्रा से पहले मोदी सरकार अलर्ट, 670 सुरक्षा कंपनियों की तैनाती...”
Favicon
Read more on thekhatak.com
2 Jun 2026
https://thekhatak.com/amarnath-yatra-2026-security-arrangements-670-companies-deployed
Google News
Copied
बाबा बर्फानी के भक्तों की सुरक्षा के लिए बड़ा प्लान...अमरनाथ यात्रा से पहले मोदी सरकार अलर्ट, 670 सुरक्षा कंपनियों की तैनाती...

यात्रा से पहले सरकार अलर्ट
अमरनाथ यात्रा 2026 को लेकर केंद्र सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। हर साल लाखों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ी इस पवित्र यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए इस बार सुरक्षा व्यवस्था को अभूतपूर्व स्तर पर मजबूत किया जा रहा है। गृह मंत्रालय के निर्देश पर यात्रा मार्ग और जम्मू-कश्मीर के संवेदनशील क्षेत्रों में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की करीब 670 कंपनियां तैनात की जाएंगी। सुरक्षा बलों की कुछ टुकड़ियां पहले ही जम्मू-कश्मीर पहुंचना शुरू हो गई हैं।

3 जुलाई से शुरू होगी यात्रा
इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगी। कुल 57 दिनों तक चलने वाली यह यात्रा दो प्रमुख मार्गों से संचालित होगी। पहला पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबा नुनवान-पहलगाम मार्ग है, जबकि दूसरा गंदेरबल जिले का 14 किलोमीटर लंबा बालटाल मार्ग है। बालटाल मार्ग छोटा जरूर है, लेकिन इसकी चढ़ाई अधिक कठिन मानी जाती है। यात्रा का समापन रक्षा बंधन के अवसर पर होगा।

यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
यात्रा शुरू होने में अब केवल एक महीने का समय शेष है। ऐसे में प्रशासन ने सभी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप में सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक निरीक्षण किया गया। जम्मू के डिविजनल कमिश्नर रमेश कुमार और इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (IGP) भीम सेन टूटी ने बेस कैंप का दौरा कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान रजिस्ट्रेशन काउंटर, RFID सेंटर, तीर्थयात्रियों के ठहरने की व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं, साफ-सफाई और सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को समय सीमा के भीतर सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का लक्ष्य है कि श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter