PM Modi Jodhpur Visit: 480 करोड़ के नए एयरपोर्ट टर्मिनल का आज उद्घाटन, उड़ान 2.0 की शुरुआत; फिर पचपदरा रिफाइनरी का लोकार्पण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जोधपुर एयरपोर्ट के 480 करोड़ रुपये की लागत से बने नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे और संशोधित उड़ान (UDAN) योजना के दूसरे चरण की शुरुआत करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत जोधपुर पहुंच गए। वायुसेना स्टेशन पर राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु सहित कई जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
जोधपुर पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने 480 करोड़ रुपये की लागत से तैयार नए एयरपोर्ट टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने संशोधित उड़ान (UDAN) योजना के दूसरे चरण की भी शुरुआत की। इस पहल का उद्देश्य क्षेत्रीय हवाई संपर्क को मजबूत करना और छोटे शहरों को बेहतर एयर कनेक्टिविटी से जोड़ना है।
करीब 37 एकड़ क्षेत्र में विकसित नया टर्मिनल आधुनिक सुविधाओं से लैस है। इसमें 6 एयरोब्रिज, 3 कन्वेयर बेल्ट, 5 लिफ्ट और एस्केलेटर, इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन, वीआईपी और एग्जीक्यूटिव लाउंज जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं। यह टर्मिनल मौजूदा भवन से लगभग छह गुना बड़ा है और इसकी यात्री क्षमता भी कई गुना बढ़ गई है। भवन के भीतर राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाली कलाकृतियां और वीर दुर्गादास राठौड़ तथा अमृता देवी जैसे महान व्यक्तित्वों की झलक भी देखने को मिलती है।
एयरपोर्ट कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री मोदी बालोतरा जिले के पचपदरा के लिए रवाना होंगे। वहां वे लगभग 1.06 लाख करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी राष्ट्र को समर्पित करने के साथ प्रधानमंत्री एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राजस्थान दौरे पर हैं। वे सुबह जोधपुर पहुंचकर 480 करोड़ रुपये की लागत से तैयार नए एयरपोर्ट टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे। इसी मंच से प्रधानमंत्री संशोधित उड़ान (UDAN) योजना के दूसरे चरण की भी शुरुआत करेंगे, जिससे क्षेत्रीय हवाई संपर्क को नई गति मिलने की उम्मीद है।
जोधपुर एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। नए टर्मिनल के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री बालोतरा जिले के पचपदरा रवाना होंगे, जहां वे लगभग 1.06 लाख करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान वे विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
T 39 - जोधपुर को मिली आधुनिक एयर कनेक्टिविटी की नई पहचान। लगभग 480 करोड़ रुपये की लागत से तैयार नया एयरपोर्ट टर्मिनल अब यात्रियों के लिए तैयार है। करीब 37 एकड़ में फैला यह टर्मिनल पुराने एयरपोर्ट से 6 गुना बड़ा है और इसकी यात्री क्षमता लगभग 10 गुना तक बढ़ जाएगी।
नए टर्मिनल में 6… pic.twitter.com/igNC01xHZY— Ashok Shera (@ashokshera94) July 4, 2026
480 करोड़ की लागत से बना आधुनिक टर्मिनल
जोधपुर का नया एयरपोर्ट टर्मिनल करीब 37 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया गया है। लगभग 24 हजार वर्गमीटर में बने इस भवन की लागत करीब 480 करोड़ रुपये है। यह मौजूदा टर्मिनल से छह गुना बड़ा है और इसकी यात्री क्षमता लगभग दस गुना तक बढ़ जाएगी।
यात्रियों की सुविधा के लिए टर्मिनल में 6 एयरोब्रिज, 3 आधुनिक कन्वेयर बेल्ट, 5 लिफ्ट और एस्केलेटर, 240 यात्रियों के लिए मोबाइल चार्जिंग सुविधा वाली सीटें, 7 इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन, 2 वीआईपी लाउंज और एक एग्जीक्यूटिव लाउंज विकसित किए गए हैं। वहीं विमान पार्किंग क्षमता भी 4 से बढ़ाकर 12 कर दी गई है।
T 41 :- जोधपुर का नया एयरपोर्ट टर्मिनल आधुनिक सुविधाओं और राजस्थानी संस्कृति का शानदार संगम बनकर तैयार है। लगभग 480 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह नया टर्मिनल यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। करीब 37 एकड़ में फैला यह भवन पुराने टर्मिनल से छह गुना बड़ा है और… pic.twitter.com/I0mILvm1x3 — Ashok Shera (@ashokshera94) July 4, 2026
राजस्थानी संस्कृति की झलक
नया टर्मिनल केवल आधुनिक सुविधाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत को भी विशेष स्थान दिया गया है। भवन की दीवारों पर जोधपुर के शौर्य, लोक संस्कृति और विरासत को दर्शाया गया है। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए बलिदान देने वाली अमृता देवी और वीर दुर्गादास राठौड़ की पेंटिंग्स भी यात्रियों का स्वागत करेंगी।
T 38:- केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू आज जोधपुर पहुंचे और नए एयरपोर्ट टर्मिनल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, "म्हारो जोधपुर खूब उत्साहित है।" नए टर्मिनल के उद्घाटन को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है। pic.twitter.com/UvdvdxAx5w — Ashok Shera (@ashokshera94) July 4, 2026
केंद्रीय मंत्रियों ने किया निरीक्षण
प्रधानमंत्री के आगमन से पहले केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु ने नए टर्मिनल का निरीक्षण किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर टर्मिनल की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि "म्हारो जोधपुर खूब उत्साहित है।" वहीं केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी नए टर्मिनल का वीडियो साझा करते हुए प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटन और संशोधित उड़ान योजना की शुरुआत को ऐतिहासिक बताया।
T 42 :- जोधपुर में नए एयरपोर्ट टर्मिनल के उद्घाटन को लेकर आज कई मार्गों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। वीवीआईपी मूवमेंट और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र कुछ प्रमुख रास्तों पर शाम तक आम वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
यातायात पुलिस के अनुसार सर्किट हाउस से… pic.twitter.com/ze5ok34ven — Ashok Shera (@ashokshera94) July 4, 2026
यातायात व्यवस्था में बदलाव
प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए जोधपुर शहर में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक वीवीआईपी मूवमेंट वाले प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। सर्किट हाउस से एयरफोर्स टेम्पो स्टैंड, पावटा से एयरफोर्स ऑफिसर्स मेस और डिफेंस एयरपोर्ट के पिछले गेट से झालामंड चौराहा तक आम वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।
हालांकि एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को वैध फ्लाइट टिकट दिखाने पर प्रवेश की अनुमति रहेगी। एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसी आपातकालीन सेवाओं को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है।
T 44 :- स्वामी विवेकानंद पुण्यतिथि पर जोधपुर सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पुष्पांजलि अर्पित कर एयरपोर्ट टर्मिनल कें लिए हुए रवाना!#jodhpur #Thekhataknews #rajasthan pic.twitter.com/IdOJAopT9G — Ashok Shera (@ashokshera94) July 4, 2026
सीएम भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जोधपुर सर्किट हाउस में स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद मुख्यमंत्री एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए, जहां वे प्रधानमंत्री मोदी की अगवानी करेंगे।