लड़की भगाने की रंजिश में प्रेमी के पिता की गला काटकर हत्या: पंचायत के बहाने जम्मू से बुलाया, समझौते के बाद घर ले जाकर किया कत्ल

डीग क्षेत्र में लड़की भगाने की रंजिश को लेकर प्रेमी के पिता की गला काटकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने उन्हें पंचायत के बहाने जम्मू से बुलाया और समझौते के बाद घर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। बाद में शव सड़क किनारे फेंक दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
May 3, 2026 • 9:54 AM  15
क
क्राइम
NEWS CARD
Logo
लड़की भगाने की रंजिश में प्रेमी के पिता की गला काटकर हत्या: पंचायत के बहाने जम्मू से बुलाया, समझौते के बाद घर ले जाकर किया कत्ल
“लड़की भगाने की रंजिश में प्रेमी के पिता की गला काटकर हत्या: पंचायत के बहाने जम्मू से बुलाया, समझौते के बाद घर ले जाकर किया कत्ल”
Favicon
Read more on thekhatak.com
3 May 2026
https://www.thekhatak.com/father-murdered-over-girl-elopement-deeg-bharatpur-crime
Google News
Copied
लड़की भगाने की रंजिश में प्रेमी के पिता की गला काटकर हत्या: पंचायत के बहाने जम्मू से बुलाया, समझौते के बाद घर ले जाकर किया कत्ल

भरतपुर जिले के डीग क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां लड़की भगाने की रंजिश में प्रेमी के पिता की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपियों ने पहले पंचायत के नाम पर जम्मू से बुलाया, फिर समझौता होने के बाद धोखे से घर ले जाकर उनकी गला काटकर हत्या कर दी और शव सड़क किनारे फेंक दिया।

घटना शनिवार सुबह कामां थाना क्षेत्र के सोमका गांव के पास सामने आई, जब सड़क किनारे एक शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पहाड़ी थाना अधिकारी योगेंद्र सिंह राजावत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया और जांच शुरू की गई।

मृतक की पहचान जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के रहने वाले मोहम्मद अब्दुल्ला खान के रूप में हुई। मामले में मृतक के भाई नजीर अहमद खान ने लड़की के पिता समेत 7 लोगों के खिलाफ अपहरण और हत्या का मामला दर्ज कराया है।

पंचायत के बहाने रची साजिश

रिपोर्ट के अनुसार, मृतक के बेटे हयात खान ने कुछ समय पहले पहाड़ी क्षेत्र के एक गांव की लड़की को भगा लिया था। पुलिस ने करीब 25 दिन बाद लड़की को बरामद कर लिया था। इसी विवाद को सुलझाने के लिए दोनों पक्षों के बीच पंचायत बुलाई गई, जिसके लिए मृतक को जम्मू से बुलाया गया।नजीर अहमद ने बताया कि पंचायत में दोनों पक्षों के बीच समझौता भी हो गया था। इसके बाद रात करीब 9 बजे सभी ने खाना खाया।

घर ले जाकर किया अपहरण

खाने के बाद लड़की के परिजन दो गाड़ियों में आए और मृतक व उनके परिजनों को अपने घर चलकर रुकने का आग्रह किया। तीनों लोग उनके साथ गांव गए, जहां उन्हें पड़ोस के घर में ठहराया गया।

कुछ देर बाद 3-4 लोग कमरे में आए और मोहम्मद अब्दुल्ला को जबरन उठाकर बाहर ले गए। जब नजीर अहमद उनके पीछे बाहर आए, तो देखा कि आरोपी उन्हें जबरदस्ती गाड़ी में डालकर ले जा रहे थे। पूछने पर पड़ोसी ने बहाना बनाया कि उनके पेट में दर्द है और अस्पताल ले जाया जा रहा है।

सुबह मिला शव, हत्या की पुष्टि

परिजनों को उसी समय अनहोनी की आशंका हो गई थी। शनिवार सुबह सूचना मिली कि मोहम्मद अब्दुल्ला की हत्या कर दी गई है और शव सड़क किनारे फेंक दिया गया है।

पुलिस जांच जारी

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं। प्रारंभिक जांच में यह मामला आपसी रंजिश और बदले की भावना से जुड़ा बताया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter