चीखती रही विवाहिता, तमाशा देखते रहे लोग!' भरे बाजार जबरन मांग में भरा सिंदूर, फिर बाइक पर किया अगवा
बिहार के समस्तीपुर (खानपुर) में एक शादीशुदा महिला की मांग में जबरन सिंदूर भरने और बाइक पर उठा ले जाने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी कुंदन कुमार को बेगूसराय से गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बिहार के समस्तीपुर जिले से एक झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दिन-दहाड़े भरे बाजार में एक विवाहिता के साथ सरेआम बदसलूकी की गई। एक युवक ने जबरन महिला की मांग में सिंदूर भर दिया और उसके बाद दो युवक उसे बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गए
वायरल वीडियो के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन
यह पूरी घटना समस्तीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र की है
मिली जानकारी के मुताबिक, विवाहिता खानपुर थाना क्षेत्र के एक बाजार में मौजूद थी
पीड़िता ने 5 लोगों के खिलाफ दर्ज कराई नामजद FIR
इस खौफनाक घटना के बाद पीड़िता ने 28 अक्टूबर को खानपुर थाने में पहुंचकर अपनी लिखित शिकायत दर्ज कराई थी
वीडियो शेयर करने वालों पर भी गिरेगी गाज
समस्तीपुर के एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि उनके निर्देश पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है