पाली में पुलिस पूछताछ के बाद ज्वेलर ने जहर खाकर दी जान, छोटे भाई ने भी की सुसाइड की कोशिश; कॉन्स्टेबल और ज्वेलर पर धमकाने के आरोप

पाली जिले के सोजत क्षेत्र में पुलिस पूछताछ और कथित धमकियों से परेशान एक ज्वेलर ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद उसके छोटे भाई ने भी डर के कारण जहर खा लिया। बड़े भाई की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि छोटे भाई का इलाज जारी है। परिजनों ने चेन्नई पुलिस के कॉन्स्टेबल और एक ज्वेलर पर धमकाने और झूठे केस में फंसाने के आरोप लगाए हैं। मामले के बाद परिजन जोधपुर एम्स में धरने पर बैठकर न्याय की मांग कर रहे हैं।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
April 24, 2026 • 11:57 AM  28
र
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
पाली में पुलिस पूछताछ के बाद ज्वेलर ने जहर खाकर दी जान, छोटे भाई ने भी की सुसाइड की कोशिश; कॉन्स्टेबल और ज्वेलर पर धमकाने के आरोप
“पाली में पुलिस पूछताछ के बाद ज्वेलर ने जहर खाकर दी जान, छोटे भाई ने भी की सुसाइड की कोशिश; कॉन्स्टेबल और ज्वेलर पर धमकाने के आरोप”
Favicon
Read more on thekhatak.com
24 Apr 2026
https://www.thekhatak.com/pali-jeweller-suicide-police-inquiry-threat-case-sojat-rajasthan
Google News
Copied
पाली में पुलिस पूछताछ के बाद ज्वेलर ने जहर खाकर दी जान, छोटे भाई ने भी की सुसाइड की कोशिश; कॉन्स्टेबल और ज्वेलर पर धमकाने के आरोप

राजस्थान के पाली जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां पुलिस पूछताछ और कथित धमकियों से परेशान होकर एक युवा ज्वेलर ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद उसके छोटे भाई ने भी डर के कारण जहर खाकर सुसाइड की कोशिश की। दोनों को गंभीर हालत में जोधपुर एम्स में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान बड़े भाई की मौत हो गई, जबकि छोटे भाई का उपचार जारी है।

यह घटना सोजत क्षेत्र के बगड़ी नगर थाना इलाके के करमावास पट्टा क्षेत्र की है। मृतक की पहचान 24 वर्षीय वरदाराम के रूप में हुई है, जो अपने भाई बुधाराम (22) के साथ सोने-चांदी के कारोबार से जुड़ा था।

चेन्नई की चोरी केस से जुड़ा था मामला

जानकारी के अनुसार चेन्नई में एक ज्वेलरी शॉप में चोरी हुई थी, जो महावीर जैन (मेहता) की बताई जा रही है। इस चोरी के आरोपियों के साथ वरदाराम का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन सामने आया था। इसी आधार पर चेन्नई पुलिस ने उससे पूछताछ की।

परिजनों का आरोप है कि 21 अप्रैल को चेन्नई पुलिस के दो कॉन्स्टेबल—शिवा और गोपी—वरदाराम के घर पहुंचे और उसे बगड़ी थाने ले गए, जहां करीब साढ़े चार घंटे तक पूछताछ की गई। रात करीब 8:30 बजे उसे छोड़ा गया।

पत्नी का आरोप—सोना देने और झूठे केस में फंसाने की धमकी

मृतक की पत्नी किरण देवी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि 22 अप्रैल को चेन्नई के ज्वेलर महावीर जैन ने उनके पति को सोजत के पास एक होटल में बुलाया, जहां उससे एक किलो सोना देने की मांग की गई।

पत्नी के अनुसार, सोना नहीं देने पर चोरी के झूठे केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी गई। इसी डर और मानसिक दबाव में आकर वरदाराम ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

वॉइस मैसेज सुनकर छोटे भाई ने भी खाया जहर

बताया जा रहा है कि जहर खाने से पहले वरदाराम ने अपने भाई बुधाराम के मोबाइल पर वॉइस मैसेज भेजे थे, जिनमें पूरी घटना का जिक्र था। यह मैसेज सुनने के बाद भयभीत होकर बुधाराम ने भी जहर खा लिया।

मारपीट और जमीन कुर्क करने की धमकी के आरोप

मृतक के रिश्तेदारों का आरोप है कि चेन्नई पुलिस ने पूछताछ के दौरान मारपीट की और चोरी कबूल नहीं करने पर जमीन कुर्क करने की धमकी दी। इस मामले में चेन्नई पुलिस के दो कॉन्स्टेबलों के अलावा महावीर जैन, राहुल मेहता और निखिल सोनी के नाम भी सामने आए हैं।

एम्स में धरना, न्याय की मांग

ज्वेलर की मौत के बाद परिजन और समाज के लोग जोधपुर एम्स में धरने पर बैठ गए हैं। वे आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter