शादी टालने की साजिश बनी मौत की वजह: मंगेतर और ससुर ने मिलकर करवाया हमला, युवक की गई जान

कोटा में शादी से पहले युवक की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मंगेतर और उसके परिवार ने शादी टालने के लिए युवक पर हमला करवाया था। शॉपिंग के बहाने बुलाकर सुनसान इलाके में लाठी-डंडों से पीटा गया, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मंगेतर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार हैं।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
April 26, 2026 • 11:37 AM  35
क
क्राइम
NEWS CARD
Logo
शादी टालने की साजिश बनी मौत की वजह: मंगेतर और ससुर ने मिलकर करवाया हमला, युवक की गई जान
“शादी टालने की साजिश बनी मौत की वजह: मंगेतर और ससुर ने मिलकर करवाया हमला, युवक की गई जान”
Favicon
Read more on thekhatak.com
26 Apr 2026
https://www.thekhatak.com/kota-pre-wedding-murder-fiance-family-attack-case
Google News
Copied
शादी टालने की साजिश बनी मौत की वजह: मंगेतर और ससुर ने मिलकर करवाया हमला, युवक की गई जान

कोटा जिले में एक सनसनीखेज मामले में शादी टालने की साजिश ने एक युवक की जान ले ली। शादी से महज आठ दिन पहले मंगेतर पक्ष ने कथित तौर पर गुंडों से हमला करवाकर युवक को मरवा दिया। इस मामले में पुलिस ने मंगेतर, उसके पिता समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

शादी नहीं करना चाहते थे लड़की वाले

पुलिस जांच में सामने आया कि लड़की का परिवार फिलहाल शादी नहीं करना चाहता था। इसके बावजूद लड़के वालों ने शादी की तैयारियां पूरी कर ली थीं—कार्ड छपवा दिए गए थे, मैरिज गार्डन और हलवाई भी बुक हो चुके थे। ऐसे में लड़की के पिता ने अपने परिवार के साथ मिलकर शादी टालने के लिए खौफनाक साजिश रची।

हाथ-पैर तुड़वाने की थी योजना

योजना के तहत आरोपियों ने युवक धर्मेंद्र सेन (26) को गंभीर रूप से घायल कर शादी रुकवाने की साजिश बनाई। मकसद था कि उसकी कमर के नीचे का हिस्सा तोड़ दिया जाए ताकि वह चलने-फिरने लायक न रहे और शादी अपने आप टल जाए।

शॉपिंग के बहाने बुलाकर रची साजिश

वारदात से एक दिन पहले, 21 अप्रैल को लड़की के भाई (साले) ने धर्मेंद्र को सीसवाली बुलाकर कपड़ों की खरीदारी करवाई। अगले दिन 22 अप्रैल को अंगूठी का नाप देने के बहाने उसे इटावा बुलाया गया।

इस दौरान लगातार फोन पर लोकेशन शेयर की जाती रही। लड़की का चाचा और अन्य आरोपी पूरी प्लानिंग के साथ धर्मेंद्र की हर मूवमेंट पर नजर रखे हुए थे।

सुनसान इलाके में घेरकर किया हमला

योजना के मुताबिक, साला धर्मेंद्र को बाइक पर घुमाते हुए पहले झरेर के बालाजी मंदिर ले गया, लेकिन वहां भीड़ होने के कारण प्लान बदल दिया गया। इसके बाद जलेश्वर महादेव मंदिर के पास सुनसान इलाके में ले जाया गया, जहां पहले से ही आरोपी घात लगाए बैठे थे।

जैसे ही धर्मेंद्र वहां से लौटा, आरोपियों ने उसकी बाइक रुकवाकर उसे नीचे गिराया और लाठी-डंडों व पाइप से बेरहमी से हमला कर दिया। हमलावरों ने पहचान छिपाने के लिए चेहरे ढक रखे थे। हमले के दौरान साला मौके से फरार हो गया।

इलाज के दौरान हुई मौत

गंभीर रूप से घायल धर्मेंद्र को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

वारदात के बाद रची गई कहानी

हमले के बाद लड़की का पिता लड़के के परिवार को झगड़े की झूठी कहानी बताकर गुमराह करने की कोशिश करता रहा। वहीं मंगेतर खुद अपने भाई के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराने का नाटक करती रही, ताकि शक न हो।

पुलिस ने किया खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर के अनुसार, मामले में मुख्य आरोपी मुकुट गोचर, धर्मेंद्र उर्फ धर्मराज, लड़की के पिता जोधराज सैन और मंगेतर दीक्षा सैन को गिरफ्तार किया गया है।मुख्य आरोपी मुकुट और धर्मराज पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस केस में लड़की का चाचा और भाई अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

सामने आईं अन्य संभावित वजहें

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि शादी के बदले कुछ पैसों का लेन-देन हुआ था। इसी बीच लड़की पक्ष को कहीं और से ज्यादा पैसे वाला रिश्ता मिल रहा था।इसके अलावा यह भी चर्चा है कि मंगेतर दीक्षा को धर्मेंद्र पसंद नहीं था और वह किसी अन्य युवक से शादी करना चाहती थी। हालांकि इन तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter