भीलवाड़ा में अल्टो कार से 40 किलो डोडा चूरा बरामद, तस्कर गिरफ्तार; नाकाबंदी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

भीलवाड़ा के गंगापुर थाना क्षेत्र में पुलिस और डीएसटी टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक अल्टो कार से 40 किलो 980 ग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद किया। पुलिस ने कार चालक नारायण जाट को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है और तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।

Mar 21, 2026 - 15:33
भीलवाड़ा में अल्टो कार से 40 किलो डोडा चूरा बरामद, तस्कर गिरफ्तार; नाकाबंदी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

भीलवाड़ा जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गंगापुर थाना पुलिस और डीएसटी टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक अल्टो कार से 40 किलो 980 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद किया गया है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर कार को जब्त कर लिया।

पुलिस को तस्करी की सूचना मिलने के बाद ग्राम सरगांव से गुढ़ा रोड पर नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान एक संदिग्ध अल्टो कार को रुकवाकर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार में रखे प्लास्टिक के कट्टों से भारी मात्रा में डोडा चूरा बरामद हुआ।गिरफ्तार आरोपी की पहचान नारायण (24) पुत्र हीरालाल जाट, निवासी कपासन (चित्तौड़गढ़) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह मादक पदार्थ कहां से लेकर आया था और इसे कहां सप्लाई करने वाला था।

गंगापुर थाना प्रभारी लीलाधर मालवीय ने बताया कि इस कार्रवाई में डीएसटी और स्थानीय पुलिस की अहम भूमिका रही। टीम में एएसआई अशोक कड़वा सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे, जिन्होंने मुस्तैदी दिखाते हुए तस्कर को पकड़ने में सफलता हासिल की।

Mohit Parihar Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.