"Amazon फाउंडर की दूसरी शादी पर क्यों भड़के लोग? 60 करोड़ की शादी का बजट, वेनिस में हंगामा "

Amazon फाउंडर Jeff Bezos अपनी दूसरी शादी लॉरेन सांचेज के साथ वेनिस, इटली में 60 करोड़ रुपये की लागत से करने जा रहे हैं। शादी $500 मिलियन के सुपरयॉट 'कोरू' पर होगी, लेकिन वेनिस के स्थानीय लोग इसका तीव्र विरोध कर रहे हैं। 'नो स्पेस फॉर बेजोस' अभियान के तहत प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे हैं,

Basanti Parmar
Basanti Parmar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 18, 2025 • 3:27 PM  9
अ
अंतर्राष्ट्रीय
NEWS CARD
Logo
"Amazon फाउंडर की दूसरी शादी पर क्यों भड़के लोग? 60 करोड़ की शादी का बजट, वेनिस में हंगामा "
“"Amazon फाउंडर की दूसरी शादी पर क्यों भड़के लोग? 60 करोड़ की शादी का बजट, वेनिस में हंगामा "”
Favicon
Read more on thekhatak.com
18 Jun 2025
https://www.thekhatak.com/amazon-फाउंडर-की-दूसरी-शादी-पर-क्यों-भड़के-लोग-60-करोड़-की-शादी-का-बजट-वेनिस-में-हंगामा
Google News
Copied
"Amazon फाउंडर की दूसरी शादी पर क्यों भड़के लोग? 60 करोड़ की शादी का बजट, वेनिस में हंगामा "

 Amazon फाउंडर और दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार जेफ बेजोस अपनी दूसरी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार वह पूर्व टीवी पत्रकार लॉरेन सांचेज के साथ इटली के खूबसूरत शहर वेनिस शादी कर रहे हैं। लेकिन यह शादी जितनी भव्य होने वाली है, उतना ही बड़ा विवाद भी खड़ा हो गया है। वेनिस के स्थानीय लोग इस शादी के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं और 'नो स्पेस फॉर बेजोस' (बेजोस के लिए कोई जगह नहीं) अभियान शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि वे हर हाल में इस शादी को शहर में होने से रोकेंगे, चाहे इसके लिए नहरें ब्लॉक करनी पड़ें या रास्ते रोकने पड़ें। 

शादी की भव्यता और बजट

जेफ बेजोस की यह शादी किसी बॉलीवुड फिल्मी सेट से कम नहीं है। खबरों के मुताबिक, शादी का आयोजन $500 मिलियन कीमत वाले सुपरयॉट 'कोरू' पर होगा। इस ग्रैंड वेडिंग का बजट लगभग 7 मिलियन डॉलर (करीब 60 करोड़ रुपये) बताया जा रहा है। इसमें करीब 200 चुनिंदा मेहमान शामिल होंगे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल हस्तियां हो सकती हैं। वेनिस के खूबसूरत नजारे, लग्जरी इवेंट हॉल और शानदार तैयारियां इस शादी को यादगार बनाने के लिए हैं। लेकिन इन तैयारियों ने वेनिस के लोगों को नाराज कर दिया है।

'नो स्पेस फॉर बेजोस' अभियान

वेनिस के स्थानीय कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने बेजोस की शादी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने सान जॉर्जियो द्वीप की चर्च की मीनार पर 'नो स्पेस फॉर बेजोस' का बैनर लटकाया और सड़कों पर प्रदर्शन शुरू कर दिए। इस अभियान की अगुआई कर रही फेडेरिका टोनीनेलो ने दावा किया कि शादी का आयोजन ला मिसेरीकोर्डिया इवेंट हॉल में हो सकता है, लेकिन वे बेजोस को वहां पहुंचने नहीं देंगे। प्रदर्शनकारी नहरों को नावों और लाइफसेवर्स से जाम करने की धमकी दे रहे हैं। कुछ ने तो यह तक कहा है कि वे मेहमानों पर पिचकारियों से पानी फेंककर विरोध जताएंगे।

प्रदर्शनकारी ना हैबी स्टेला फे ने कहा, "हमारे पास 10 मिलियन डॉलर की शादी को रोकने का मौका है, और हमें यह करना चाहिए।" उनका मानना है कि बेजोस जैसे अरबपति अपनी दौलत का प्रदर्शन करके वेनिस की सांस्कृतिक गरिमा और स्थानीय जीवनशैली को नुकसान पहुंचा रहे हैं। 

वेनिस के मेयर का समर्थन

विरोध के बीच वेनिस के मेयर लुइगी ब्रुग्नारो ने बेजोस की शादी का समर्थन किया है। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को "शर्मनाक" बताया और कहा कि 200 मेहमानों की शादी से शहर की व्यवस्था पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा। मेयर का दावा है कि यह आयोजन स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगा।

जेफ बेजोस का अतीत

जेफ बेजोस ने 1993 में मैकेंजी स्कॉट से शादी की थी, जिससे उनके चार बच्चे हैं। 2019 में दोनों का तलाक हो गया, जो दुनिया के सबसे महंगे तलाकों में से एक था। अब बेजोस लॉरेन सांचेज के साथ नई जिंदगी शुरू करने जा रहे हैं, लेकिन वेनिस में उनका यह कदम विवादों में घिर गया है।

यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या प्रदर्शनकारी अपने इरादों में कामयाब हो पाते हैं या बेजोस की शादी अपनी भव्यता के साथ संपन्न होती है। वेनिस की नहरें और सड़कें इस हाई-प्रोफाइल जंग का गवाह बनने वाली हैं। एक तरफ अरबपति की शानो-शौकत है, तो दूसरी तरफ स्थानीय लोगों का गुस्सा। 

Basanti Parmar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter