नीमकाथाना में हाई-वोल्टेज ड्रामा: बच्ची को वापस दिलाने की मांग पर पानी की टंकी पर चढ़ी महिला, 2 घंटे बाद उतरी नीचे

नीमकाथाना में एक महिला अपनी ढाई साल की बच्ची को वापस दिलाने की मांग को लेकर देर रात पानी की टंकी पर चढ़ गई। महिला ने आरोप लगाया कि एक युवक उसकी बच्ची को वापस नहीं दे रहा है। करीब दो घंटे तक चले समझाइश के बाद पुलिस और ग्रामीणों ने उसे सुरक्षित नीचे उतारा। महिला कथित तौर पर उसी युवक के साथ लिव-इन में रह रही थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Mar 25, 2026 - 15:51
नीमकाथाना में हाई-वोल्टेज ड्रामा: बच्ची को वापस दिलाने की मांग पर पानी की टंकी पर चढ़ी महिला, 2 घंटे बाद उतरी नीचे

राजस्थान के नीमकाथाना कस्बे में मंगलवार देर रात एक महिला द्वारा उठाया गया कदम इलाके में चर्चा का विषय बन गया। अपनी ढाई साल की बच्ची को वापस दिलाने की मांग को लेकर महिला पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ गई और वहीं से विरोध जताने लगी। घटना रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला टंकी पर चढ़कर जोर-जोर से चिल्लाते हुए आरोप लगा रही थी कि उसकी मासूम बेटी एक युवक के पास है और वह उसे वापस नहीं कर रहा। महिला की यह हालत देख आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे और देखते ही देखते भीड़ लग गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को समझाने का प्रयास शुरू किया। करीब दो घंटे तक चले इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस और ग्रामीणों ने लगातार महिला से बातचीत की और उसे सुरक्षित नीचे उतरने के लिए मनाया। काफी मशक्कत के बाद महिला को यह भरोसा दिलाया गया कि उसकी शिकायत पर कार्रवाई होगी और उसे न्याय दिलाया जाएगा। इसके बाद महिला टंकी से नीचे उतरने को राजी हो गई।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि महिला के पति का कुछ समय पहले ही निधन हो गया था। इसके बाद वह कथित तौर पर एक युवक के साथ लिव-इन में रह रही थी। महिला का आरोप है कि उसी युवक के पास उसकी बच्ची है और वह उसे लौटाने से इनकार कर रहा है।इस दौरान महेंद्र थेबड़ और मूलचंद नाम के स्थानीय लोगों ने महिला को समझाने और सुरक्षित नीचे उतारने में अहम भूमिका निभाई।

Mohit Parihar Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.