47° तापमान के साथ राजस्थान में 27 जिलों में मौसम विभाग का तेज़ आंधी और बारिश का अलर्ट...

राजस्थान के 27 जिलों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का असर देखने को मिला। जयपुर, दौसा, अलवर, कोटपूतली-बहरोड़ और हनुमानगढ़ में तेज हवाओं से पेड़ गिर गए, जिससे जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर जाम लग गया। कई जगह झुग्गी-झोपड़ियां क्षतिग्रस्त हुईं और किसानों को फसल नुकसान की चिंता बढ़ गई। मौसम विभाग ने आगे भी खराब मौसम का अलर्ट जारी किया है।

Basanti Parmar
Basanti Parmar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
May 4, 2026 • 9:32 AM  13
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
47° तापमान के साथ राजस्थान में 27 जिलों में मौसम विभाग का तेज़ आंधी और बारिश का अलर्ट...
“47° तापमान के साथ राजस्थान में 27 जिलों में मौसम विभाग का तेज़ आंधी और बारिश का अलर्ट...”
Favicon
Read more on thekhatak.com
4 May 2026
https://thekhatak.com/rajasthan-47-degree-heat-27-districts-storm-rain-alert-imd-warning
Google News
Copied
47° तापमान के साथ राजस्थान में 27 जिलों में मौसम विभाग का तेज़ आंधी और बारिश का अलर्ट...

जयपुर |

राजस्थान में मौसम ने एक बार फिर करवट लेते हुए कई जिलों में तबाही जैसे हालात पैदा कर दिए। रविवार को प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली। मौसम विभाग ने पहले ही 27 जिलों में खराब मौसम की चेतावनी जारी की थी, जो कई जगहों पर सही साबित हुई।

राजधानी जयपुर सहित दौसा, कोटपूतली-बहरोड़, अलवर और हनुमानगढ़ जैसे इलाकों में अचानक तेज हवाएं चलने लगीं, जिसके बाद बारिश का दौर शुरू हुआ। कई स्थानों पर ओले गिरने से फसलों और खुले में खड़ी गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा।

Basanti Parmar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter