व्यापारी की जेब में बम की तरह फटा मोबाइल, पैंट में लगी आग; पैर और उंगलियां बुरी तरह झुलसीं

जोधपुर की मंडोर कृषि मंडी में एक किराना व्यापारी की जेब में रखा मोबाइल अचानक धमाके के साथ फट गया। हादसे में व्यापारी गोपाल सोनी के पैर, जांघ और हाथों की उंगलियां गंभीर रूप से झुलस गईं। मोबाइल में आग लगने से पैंट में भी आग लग गई और दुकान में धुआं भर गया। घायल व्यापारी का अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 9, 2026 • 1:46 PM  327
र
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
व्यापारी की जेब में बम की तरह फटा मोबाइल, पैंट में लगी आग; पैर और उंगलियां बुरी तरह झुलसीं
“व्यापारी की जेब में बम की तरह फटा मोबाइल, पैंट में लगी आग; पैर और उंगलियां बुरी तरह झुलसीं”
Favicon
Read more on thekhatak.com
9 Jun 2026
https://www.thekhatak.com/jodhpur-businessman-mobile-blast-in-pocket-vivo-phone-fire-incident-video
Google News
Copied
व्यापारी की जेब में बम की तरह फटा मोबाइल, पैंट में लगी आग; पैर और उंगलियां बुरी तरह झुलसीं

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर शहर की मंडोर कृषि मंडी में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। किराना व्यापारी की पैंट की जेब में रखा मोबाइल फोन अचानक जोरदार धमाके के साथ फट गया। धमाके के बाद मोबाइल में आग लग गई और व्यापारी की पैंट में भी आग पकड़ ली। इस हादसे में व्यापारी के पैर, जांघ (जंघा) का हिस्सा और हाथों की उंगलियां गंभीर रूप से झुलस गईं। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें धमाके के बाद दुकान में अफरा-तफरी का माहौल दिखाई दे रहा है।

दुकान में बैठा था व्यापारी, अचानक हुआ धमाका

जानकारी के अनुसार मंडोर कृषि मंडी क्षेत्र में किराना व्यवसाय करने वाले गोपाल सोनी (39) सोमवार दोपहर अपनी दुकान पर बैठे हुए थे। उन्होंने मोबाइल फोन पैंट की जेब में रखा हुआ था। अचानक जेब से तेज धमाके की आवाज आई और मोबाइल से धुआं व आग की लपटें निकलने लगीं।

गोपाल सोनी ने बताया कि उन्हें एक पल के लिए ऐसा लगा जैसे तेज करंट लगा हो। जब नीचे देखा तो जेब से धुआं निकल रहा था और कपड़ों में आग लग चुकी थी। दर्द से परेशान होकर उन्होंने जेब से जलता हुआ मोबाइल बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान उनकी उंगलियां भी झुलस गईं।

दुकान में मची अफरा-तफरी

धमाके के बाद गोपाल सोनी दर्द से चिल्लाते हुए दुकान में इधर-उधर भागने लगे। आवाज सुनकर आसपास के व्यापारी और पड़ोसी तुरंत मौके पर पहुंचे। लोगों ने उन्हें संभाला और प्राथमिक सहायता दी। कुछ ही देर में उन्हें मंडोर के सैटेलाइट अस्पताल पहुंचाया गया।

हालत गंभीर होने पर बाद में उन्हें महात्मा गांधी अस्पताल रेफर किया गया, जहां प्लास्टिक सर्जन की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार जांघ और हाथों पर गहरे जलने के घाव हैं। 

दो साल पुराना था मोबाइल

पीड़ित व्यापारी के अनुसार उन्होंने करीब दो साल पहले वीवो कंपनी का मोबाइल खरीदा था। हादसे के समय मोबाइल लगभग 87 प्रतिशत चार्ज था। फोन न तो ओवरहीट हो रहा था और न ही उसमें किसी खराबी का संकेत दिखाई दे रहा था।

गोपाल का कहना है कि ब्लास्ट से पहले मोबाइल पूरी तरह सामान्य तरीके से काम कर रहा था। अचानक हुए धमाके से वे खुद भी हैरान हैं और दुकान में मौजूद अन्य लोग भी दहशत में आ गए।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में देखा जा सकता है कि व्यापारी दुकान में बैठा हुआ है और अचानक उठकर घबराहट में इधर-उधर भागने लगता है। कुछ ही क्षणों में दुकान में धुआं फैल जाता है और आसपास के लोग उसकी मदद के लिए दौड़ पड़ते हैं। 

मोबाइल ब्लास्ट को लेकर बढ़ी चिंता

इस घटना के बाद स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं के बीच चिंता बढ़ गई है। आमतौर पर मोबाइल ब्लास्ट की घटनाओं को ओवरचार्जिंग या अधिक गर्म होने से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन इस मामले में पीड़ित का दावा है कि फोन सामान्य स्थिति में था और अधिक गर्म भी नहीं हुआ था। ऐसे में मोबाइल की बैटरी या तकनीकी खराबी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter