कोटा-चित्तौड़गढ़ हाईवे पर दिल दहला देने वाला हादसा: घायलों की मदद करने गए 4 युवकों की मौत, 7 गंभीर रूप से घायल

चित्तौड़गढ़ के बेगूँ में कोटा-चित्तौड़गढ़ हाइवे पर रविवार रात हुए भीषण हादसे में बाइक सवार घायल दंपति की मदद करने गए चार युवकों की मौत हो गई। रॉंग साइड से आई स्विफ्ट कार व दो अन्य वाहनों की टक्कर से कुल 4 लोगों की मौत व 7 गंभीर घायल।

Dec 8, 2025 - 14:08
कोटा-चित्तौड़गढ़ हाईवे पर दिल दहला देने वाला हादसा: घायलों की मदद करने गए 4 युवकों की मौत, 7 गंभीर रूप से घायल

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में रविवार रात एक भयानक सड़क हादसा हुआ, जिसमें मानवता की मिसाल देने वाले चार युवकों को अपनी जान गंवानी पड़ी। ये सभी युवक एक बाइक दुर्घटना में घायल हुए दंपति की मदद करने सड़क पर पहुंचे थे, लेकिन तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में कुल 11 लोग प्रभावित हुए, जिनमें 4 की मौके पर या अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई, जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा कैसे हुआ? बेगूं डीएसपी अंजली सिंह के अनुसार, घटना 7 दिसंबर 2025 की रात करीब 8 बजे चित्तौड़गढ़ के बेगूं थाना क्षेत्र स्थित माडना गांव के पास नेशनल हाईवे-27 (कोटा-चित्तौड़गढ़ मार्ग) पर हुई।सबसे पहले रॉंग साइड से आ रही एक स्विफ्ट डिजायर कार (चित्तौड़गढ़ की ओर से कोटा की तरफ जा रही) ने बाइक सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक सवार शंभू लाल गुर्जर (उम्र करीब 45 वर्ष) और उनकी पत्नी काली बाई सड़क पर बुरी तरह जख्मी हालत में गिर पड़े। पास में ही एक ढाबे पर मौजूद लोग और पास के युवक दंपति की मदद के लिए दौड़े। ये युवक घायलों को उठाकर सड़क किनारे ले जाना चाहते थे। इसी दौरान चित्तौड़गढ़ से कोटा की ओर आ रही एक अन्य तेज रफ्तार कार ने मदद करने आए लोगों के झुंड को सीधे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई लोग दूर जा गिरे। इसके बाद एक तीसरी गाड़ी भी मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त लोगों से टकरा गई। इस तरह तीन गाड़ियों की चपेट में कुल 11 लोग आए।

मृतकों के नाम हेमराज गुर्जर (मौके पर ही मौत)राजेश मीणा (मौके पर ही मौत)फोरूलाल गुर्जर (अस्पताल ले जाते समय मौत)सोनू गुर्जर (इलाज के दौरान मौत) मानवता की मिसाल देते हुए बिना सोचे घायलों की मदद के लिए सड़क पर उतर आए थे।

घायलों की स्थिति हादसे में कुल 7 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनके नाम इस प्रकार हैं:शंभू लाल गुर्जर (बाइक चालक) काली बाई (शंभू लाल की पत्नी)कनिष्क ,सूरजमल ,अंतरराम दास ,रौनक ,देवेश ,इनमें से कुछ घायलों को कोटा के MBS अस्पताल, कुछ को उदयपुर और कुछ को चित्तौड़गढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ज्यादातर घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच पहली टक्कर मारने वाली स्विफ्ट कार के चालक सहित कार में सवार चार लोग भी घायल हुए हैं। पुलिस ने उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया है। दूसरी कार (जिसने सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया) का चालक फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। हाईवे पर अंधेरा, तेज रफ्तार और रॉंग साइड ड्राइविंग को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सभी वाहनों को जब्त कर लिया गया है। 

Mohit Parihar Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.