कितना गिरोगे? : कांग्रेस के AI वीडियो में हीराबेन का रूप, बीजेपी ने बताया अशोभनीय

बिहार कांग्रेस के AI वीडियो में पीएम मोदी की मां का अपमान करने का आरोप, बीजेपी ने की कड़ी निंदा। सियासी विवाद ने बिहार में तूल पकड़ा।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
September 12, 2025 • 4:29 PM  20
र
राजनीति
NEWS CARD
Logo
कितना गिरोगे? : कांग्रेस के AI वीडियो में हीराबेन का रूप, बीजेपी ने बताया अशोभनीय
“कितना गिरोगे? : कांग्रेस के AI वीडियो में हीराबेन का रूप, बीजेपी ने बताया अशोभनीय”
Favicon
Read more on thekhatak.com
12 Sep 2025
https://www.thekhatak.com/how-much-will-you-fall-hiraben-s-look-in-congress-ai-video-bjp-calls-it-unbecoming
Google News
Copied
कितना गिरोगे? : कांग्रेस के AI वीडियो में हीराबेन का रूप, बीजेपी ने बताया अशोभनीय

बिहार में सियासी माहौल उस समय और गरमा गया जब बिहार कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक 36 सेकेंड का AI जनरेटेड वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां हीराबेन से मिलती-जुलती एक बुजुर्ग महिला को दिखाया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया, "साहब के सपनों में आईं मां। देखिए रोचक संवाद।" वीडियो में बुजुर्ग महिला पीएम से मिलते-जुलते शख्स से कहती हैं, "बेटा, पहले तुमने मुझे नोटबंदी की लाइनों में खड़ा किया, मेरे पैर धोने की रील्स बनवाई, और अब बिहार में मेरे नाम पर राजनीति कर रहे हो। कितना गिरोगे?"

बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस पर अपमान का आरोप

इस वीडियो को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। बीजेपी ने इसे पीएम मोदी और उनकी मां के खिलाफ आपत्तिजनक बताते हुए कहा कि कांग्रेस ने राजनीतिक बहस का स्तर गिराकर सभी मर्यादाएं तोड़ दी हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कड़े शब्दों में कहा, "राहुल गांधी इतना नीचे गिर गए हैं कि अपनी मां की इज्जत का ख्याल नहीं करते, तो दूसरों की मां का सम्मान क्या करेंगे? इस वीडियो के लिए सामाजिक और कानूनी सजा मिलनी चाहिए।"

बिहार बीजेपी ने भी कांग्रेस के इस कदम की निंदा करते हुए अपने एक्स हैंडल पर वीडियो को रीपोस्ट कर लिखा, "कांग्रेस ने पीएम मोदी की स्वर्गवासी मां का बार-बार अपमान करने की कसम खाई है। नकली वीडियो के जरिए उनकी मां के मुंह से अपमानजनक शब्द बोलवाए गए।"

बीजेपी का पहले का AI वीडियो: राहुल-तेजस्वी पर तंज

दिलचस्प बात यह है कि कांग्रेस के इस वीडियो से 12 घंटे पहले बिहार बीजेपी ने भी एक AI जनरेटेड वीडियो शेयर किया था। इसमें राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव को मीडिया से बात करते दिखाया गया, जहां दोनों सीएम और पीएम पद को लेकर आपस में बहस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो ने भी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं।

जेडीयू और बीजेपी नेताओं की प्रतिक्रिया

जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा, "कांग्रेस से गांधीवादी विचारधारा की उम्मीद नहीं की जा सकती। पीएम और उनकी मां का अपमान करने वाली पार्टी से और क्या अपेक्षा की जा सकती है? इस वीडियो के लिए कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए।" 

वहीं, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने इसे बिहार की संस्कृति और संस्कार के खिलाफ बताया और कहा कि जनता इसका जवाब देगी। बीजेपी प्रवक्ता अरविंद सिंह ने भी इसे "नीचता का अंतिम पायदान" करार दिया।

राजद और पप्पू यादव की प्रतिक्रिया

राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने बीजेपी पर पलटवार करते हुए कहा, "बिहार में अत्याचार और हत्याओं का दौर चल रहा है। बीजेपी इन मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए इमोशनल कार्ड खेल रही है।" वहीं, पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने तंज कसते हुए कहा, "ऐसे संस्कार केवल बीजेपी ही दे सकती है।"

पहले भी हुआ था विवाद

यह पहला मौका नहीं है जब पीएम मोदी की मां को लेकर विवाद हुआ। 27 अगस्त को दरभंगा में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के मंच से पीएम को गाली दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में मोहम्मद रिजवी नाम के शख्स को गिरफ्तार किया था। 2 सितंबर को जीविका दीदियों के कार्यक्रम में पीएम मोदी ने इस घटना का जिक्र करते हुए कहा, "मेरी मां का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। फिर भी उन्हें गाली दी गई। मेरे दिल में जितनी पीड़ा है, उतनी ही बिहार के लोगों के दिल में भी है।"

सियासी घमासान का नया दौर

बिहार में AI वीडियो को लेकर छिड़ा यह विवाद सियासी तापमान को और बढ़ा रहा है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर कीचड़ उछालने में जुटे हैं, और जनता इस सियासी ड्रामे को करीब से देख रही है। क्या यह विवाद बिहार की राजनीति में नया मोड़ लाएगा, यह आने वाला वक्त ही बताएगा।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter