नाबालिग वर्ल्ड मेडलिस्ट बॉक्सर ने कोच पर लगाए छेड़छाड़ और मारपीट के गंभीर आरोप, पॉक्सो के तहत केस दर्ज

हिसार की नाबालिग वर्ल्ड मेडलिस्ट बॉक्सर ने रोहतक की कोच पर आयरलैंड टूर में छेड़छाड़, मारपीट और चरित्र हनन के आरोप लगाए; पुलिस ने पॉक्सो के तहत केस दर्ज किया।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
July 2, 2025 • 12:53 PM  35
क
क्राइम
NEWS CARD
Logo
नाबालिग वर्ल्ड मेडलिस्ट बॉक्सर ने कोच पर लगाए छेड़छाड़ और मारपीट के गंभीर आरोप, पॉक्सो के तहत केस दर्ज
“नाबालिग वर्ल्ड मेडलिस्ट बॉक्सर ने कोच पर लगाए छेड़छाड़ और मारपीट के गंभीर आरोप, पॉक्सो के तहत केस दर्ज”
Favicon
Read more on thekhatak.com
2 Jul 2025
https://www.thekhatak.com/minor-world-medallist-boxer-accuses-coach-of-serious-molestation-and-beating-files-case-under-pocso
Google News
Copied
नाबालिग वर्ल्ड मेडलिस्ट बॉक्सर ने कोच पर लगाए छेड़छाड़ और मारपीट के गंभीर आरोप, पॉक्सो के तहत केस दर्ज

हरियाणा के रोहतक में एक बॉक्सिंग एकेडमी की कोच पर हिसार की नाबालिग वर्ल्ड मेडलिस्ट बॉक्सर ने मारपीट, अभद्र व्यवहार और यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता की मां ने अर्बन एस्टेट पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी, जो 2022 से भारतीय बॉक्सिंग टीम का हिस्सा है, को आयरलैंड ट्रेनिंग टूर (24 मार्च से 3 अप्रैल 2025) के दौरान कोच द्वारा गलत तरीके से छेड़ा गया। विरोध करने पर कोच ने अपमानजनक व्यवहार किया, चरित्र पर सवाल उठाए और शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कोच के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

1. आयरलैंड में गलत तरीके से छूने की कोशिश

पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बेटी रोहतक की बॉक्सिंग एकेडमी में ट्रेनिंग लेती है और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स में हिस्सा लेती है। आयरलैंड टूर के दौरान कोच ने उनकी बेटी के प्राइवेट पार्ट्स को छूने की कोशिश की। नाबालिग होने के कारण पीड़िता इन हरकतों को पूरी तरह समझ नहीं पाई, लेकिन उसे असहजता महसूस हुई।

2. वीडियो न बनाने पर चरित्र पर उंगली

महिला ने आरोप लगाया कि कोच ने पीड़िता को एक वीडियो बनाने का दबाव डाला। पीड़िता ने पहले मना किया, लेकिन दबाव में वीडियो बनाया। कोच ने वीडियो को ठीक न होने का हवाला देकर पीड़िता की आलोचना की और उसके चरित्र पर सवाल उठाए।

3. लड़कों के चेंजिंग रूम के सामने सजा

कोच ने पीड़िता को 50 फ्रंटरोल लड़कियों के सामने और 100 फ्रंटरोल लड़कों के चेंजिंग रूम के सामने करने की सजा दी। इससे पीड़िता की कमर पर निशान पड़ गए। अगले दिन उसकी फाइट थी, लेकिन कोच ने न तो वार्मअप में मदद की और न ही साथ गई। दर्शकों की हूटिंग के बीच पीड़िता को अकेले फाइट करनी पड़ी।

4. कमरे में बंद कर छेड़छाड़

महिला ने बताया कि कोच ने सभी खिलाड़ियों के सामने पीड़िता का अपमान किया। एक बार कोच ने पीड़िता का फोन मांगा और उसके कमरे में घुसकर दरवाजा बंद कर लिया। कोच ने पीड़िता के प्राइवेट पार्ट्स को छूने और कपड़े उतारने की कोशिश की। पीड़िता ने शोर मचाकर खुद को बचाया।

5. जबरन गलत पत्र लिखवाया

कोच ने पीड़िता को थप्पड़ मारकर एक पत्र लिखने के लिए मजबूर किया, जिसमें लिखवाया गया कि वह लड़कों से बात करती है और उसके पास दूसरा फोन है। विरोध करने पर कोच ने मारपीट की और भारतीय टीम से निकालने की धमकी दी।

6. हॉस्टल में उत्पीड़न

महिला ने आरोप लगाया कि पीड़िता के हॉस्टल से उसके इनर गारमेंट्स चोरी हुए और बेड में सुई चुभाई गई। इससे पीड़िता मानसिक रूप से परेशान हो गई। इसकी शिकायत खेल विभाग और बॉक्सिंग फेडरेशन से ईमेल के जरिए की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

पुलिस की कार्रवाई

अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर कोच के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की गहन जांच की जा रही है।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter