SMS स्टेडियम में दिखा सेना का शौर्य, पैरादूपर्स की गर्जना से गूंजा जयपुर.

जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में आर्मी डे पर आयोजित शौर्य संध्या कार्यक्रम में सेना के पैरादूपर्स ने रोमांचक प्रदर्शन किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में स्टेडियम ‘जय हो’ के नारों से गूंज उठा। पहली बार आर्मी एरिया से बाहर महल रोड पर आर्मी डे परेड आयोजित हुई और नेपाली सेना के बैंड को विशेष सम्मान दिया गया।

Basanti Parmar
Basanti Parmar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
January 15, 2026 • 6:46 PM  15
र
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
SMS स्टेडियम में दिखा सेना का शौर्य, पैरादूपर्स की गर्जना से गूंजा जयपुर.
“SMS स्टेडियम में दिखा सेना का शौर्य, पैरादूपर्स की गर्जना से गूंजा जयपुर.”
Favicon
Read more on thekhatak.com
15 Jan 2026
https://www.thekhatak.com/sms-stadium-mein-dikha-sena-ka-shaurya-paratroopers-ki-gar.
Google News
Copied
SMS स्टेडियम में दिखा सेना का शौर्य, पैरादूपर्स की गर्जना से गूंजा जयपुर.

जयपुर:- देश की थल सेना के शौर्य, अनुशासन और पराक्रम का भव्य प्रदर्शन गुरुवार शाम जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में देखने को मिला। आर्मी डे के अवसर पर आयोजित ‘शौर्य संध्या’ कार्यक्रम में सेना के पैरादूपर्स (पैराशूट से उतरने वाले जवानों) ने जब आसमान से उतरकर मैदान में कदम रखा, तो पूरा स्टेडियम तालियों और ‘जय हो’ के नारों से गूंज उठा।

इस ऐतिहासिक अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उनके स्टेडियम पहुंचते ही दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान सेना के बैंड, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सैन्य कौशल के प्रदर्शन ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

पहली बार आर्मी एरिया से बाहर हुई परेड

आर्मी डे के इतिहास में यह भी एक खास क्षण रहा, जब पहली बार जयपुर में आर्मी एरिया से बाहर, महल रोड पर आर्मी डे परेड आयोजित की गई। इससे आम नागरिकों को सेना की गतिविधियों और परंपराओं को नजदीक से देखने का अवसर मिला। यह कदम सेना और नागरिकों के बीच मजबूत जुड़ाव का प्रतीक माना जा रहा है।

पैरादूपर्स का रोमांचक प्रदर्शन

शौर्य संध्या के दौरान जब सेना के पैरादूपर्स हेलिकॉप्टर और विमान से उतरते नजर आए, तो हर आंख आसमान की ओर टिकी रही। सटीक लैंडिंग, अनुशासन और साहस ने दर्शकों का दिल जीत लिया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर कोई इस रोमांचक पल का साक्षी बना।

नेपाली सेना के बैंड को मिला सम्मान

कार्यक्रम में भारत-नेपाल की मैत्री और सैन्य सहयोग का भी संदेश दिया गया। इस अवसर पर नेपाली सेना के बैंड को विशेष सम्मान प्रदान किया गया, जिसने अपनी मधुर और जोशीली धुनों से माहौल को और भी गौरवशाली बना दिया।

राष्ट्रभक्ति से सराबोर रहा माहौल

पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीत, सेना की सलामी और जवानों के शौर्य को समर्पित प्रस्तुतियों ने वातावरण को गर्व और सम्मान से भर दिया। स्टेडियम में मौजूद हजारों लोगों ने एक स्वर में सेना के सम्मान में नारे लगाए।

शौर्य संध्या का यह आयोजन न केवल सेना के पराक्रम का प्रदर्शन था, बल्कि आमजन में राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करने वाला क्षण भी साबित हुआ। जयपुर ने इस आर्मी डे पर सेना के अदम्य साहस और बलिदान को खुले दिल से सलाम किया।

Basanti Parmar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter