सांवलियाजी मंदिर में VIP गेट को लेकर बवाल, गार्ड से मारपीट; 4 हिरासत में

चित्तौड़गढ़ के सांवलियाजी मंदिर में अमावस्या के दिन VIP गेट से प्रवेश को लेकर हंगामा हो गया। कुछ लोगों ने गेट का ताला तोड़कर जबरन मंदिर में घुसने की कोशिश की और सुरक्षा गार्डों के साथ मारपीट कर उनकी यूनिफॉर्म फाड़ दी। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने चार लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
July 15, 2026 • 12:16 PM  5
र
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
सांवलियाजी मंदिर में VIP गेट को लेकर बवाल, गार्ड से मारपीट; 4 हिरासत में
“सांवलियाजी मंदिर में VIP गेट को लेकर बवाल, गार्ड से मारपीट; 4 हिरासत में”
Favicon
Read more on www.thekhatak.com/s/8b3e56
15 Jul 2026
https://www.thekhatak.com/s/8b3e56
Google News
Copied
सांवलियाजी मंदिर में VIP गेट को लेकर बवाल, गार्ड से मारपीट; 4 हिरासत में

चित्तौड़गढ़ जिले के प्रसिद्ध सांवलिया सेठ मंदिर में अमावस्या के दिन दर्शन के दौरान उस समय हंगामा हो गया, जब कुछ श्रद्धालु VIP गेट से प्रवेश करने की जिद पर अड़ गए। मंदिर प्रशासन द्वारा प्रवेश रोके जाने पर उन्होंने पहले गेट पर हमला किया, फिर ताला तोड़कर जबरन मंदिर परिसर में घुस गए। इस दौरान सुरक्षा गार्डों के साथ मारपीट की गई और एक गार्ड की यूनिफॉर्म तक फाड़ दी गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने मौके से चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

यह घटना मंगलवार दोपहर मंडफिया थाना क्षेत्र स्थित सांवलिया सेठ मंदिर में हुई। मंदिर प्रशासन की ओर से सुरक्षा गार्ड प्रहलाद गाडरी ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

VIP गेट से प्रवेश की मांग पर बढ़ा विवाद

मंदिर मंडल अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव ने बताया कि हरिजन मोहल्ला स्थित VIP गेट मुख्य रूप से मंदिर कर्मचारियों, अधिकारियों और मंदिर मंडल के पदाधिकारियों के आने-जाने के लिए निर्धारित है। हालांकि, अत्यधिक भीड़ होने पर कुछ समय के लिए श्रद्धालुओं को भी इसी गेट से प्रवेश दिया जाता है।

अमावस्या के कारण मंदिर में सुबह से ही भारी भीड़ थी। कुछ समय तक श्रद्धालुओं को VIP गेट से भी प्रवेश दिया गया, लेकिन भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बाद में इस गेट को बंद कर दिया गया। इसी दौरान कुछ श्रद्धालु नाराज हो गए और जबरन इसी रास्ते से अंदर जाने की कोशिश करने लगे।

लकड़ी से गेट पर हमला, ताला तोड़कर घुसे अंदर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक युवक ने लकड़ी उठाकर VIP गेट पर हमला करना शुरू कर दिया। उसके साथ मौजूद अन्य लोगों ने भी गेट तोड़ने की कोशिश की। मंदिर कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने किसी की बात नहीं मानी और जबरन गेट का ताला तोड़कर मंदिर परिसर में प्रवेश कर गए।

गार्ड से मारपीट, यूनिफॉर्म फाड़ी

मंदिर प्रशासन के मुताबिक, जब सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने गार्डों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की। इस दौरान एक सुरक्षा गार्ड को गंभीर चोटें आईं, जबकि दूसरे गार्ड की यूनिफॉर्म फाड़ दी गई। इसके बावजूद मंदिर कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति को संभालते हुए अन्य श्रद्धालुओं के दर्शन प्रभावित नहीं होने दिए।

सुरक्षाकर्मियों ने घेरकर पकड़ा, पुलिस को सौंपा

हंगामे की सूचना मिलते ही अन्य सुरक्षा गार्ड और मंदिर कर्मचारी मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद चारों आरोपियों को काबू कर लिया गया। इसके बाद मंडफिया थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चारों को हिरासत में लिया और थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी।

मंदिर प्रशासन की अपील

मंदिर मंडल अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव ने कहा कि मंदिर प्रशासन श्रद्धालुओं की सुविधा और सम्मान का पूरा ध्यान रखता है। कर्मचारियों को भी सभी श्रद्धालुओं के साथ शालीन व्यवहार करने के निर्देश दिए गए हैं। लेकिन लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच व्यवस्था बनाए रखना भी बेहद जरूरी है।

उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि दर्शन के दौरान धैर्य बनाए रखें, मंदिर कर्मचारियों का सहयोग करें और मंदिर की मर्यादा का पालन करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि व्यवस्था बिगाड़ने और सुरक्षाकर्मियों पर हमला करने जैसी घटनाओं को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter