झीपासनी गांव में बिजली चोरी जांच के दौरान हंगामा, जेई और कर्मचारियों से मारपीट.

जोधपुर के झीपासनी गांव में बिजली चोरी की जांच के दौरान विद्युत विभाग की सतर्कता टीम पर हमला किया गया। कार्रवाई के समय वीडियो बनाए जाने पर घर के लोगों ने, खासकर महिलाओं ने, टीम के साथ मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस मामले में डिस्कॉम के कनिष्ठ अभियंता ने करवट थाने में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस जांच कर रही है।

Basanti Parmar
Basanti Parmar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
January 8, 2026 • 11:38 AM  20
र
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
झीपासनी गांव में बिजली चोरी जांच के दौरान हंगामा, जेई और कर्मचारियों से मारपीट.
“झीपासनी गांव में बिजली चोरी जांच के दौरान हंगामा, जेई और कर्मचारियों से मारपीट.”
Favicon
Read more on thekhatak.com
8 Jan 2026
https://www.thekhatak.com/jhipasani-gaon-me-bijli-chori-janch-ke-dauran-hungama-jee-aur-karmchariyon-se-marpit.
Google News
Copied
झीपासनी गांव में बिजली चोरी जांच के दौरान हंगामा, जेई और कर्मचारियों से मारपीट.

जोधपुर (राजस्थान)8 जनवरी 2025:- जोधपुर जिले के झीपासनी गांव से बिजली चोरी की जांच के दौरान हिंसा का मामला सामने आया है। विद्युत वितरण निगम (डिस्कॉम) की सतर्कता जांच टीम जब एक घर में अवैध रूप से बिजली उपयोग की जांच करने पहुंची, तो वहां स्थिति अचानक तनावपूर्ण हो गई।

पूरा घटनाक्रम 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सतर्कता दल को गांव में बिजली चोरी की शिकायतें मिली थीं। इसी क्रम में टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। जांच के दौरान टीम ने बिजली चोरी पकड़ी और नियमानुसार जब्ती व कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की। इसी दौरान टीम के सदस्य पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना रहे थे, ताकि सबूत सुरक्षित रखे जा सकें।

वायरल वीडियो में.

बताया जा रहा है कि वीडियो बनाए जाने से घर के लोग भड़क गए। आरोप है कि घर की महिलाओं सहित अन्य परिजनों ने जांच दल के साथ अभद्रता शुरू कर दी और देखते ही देखते मारपीट पर उतर आए। इस दौरान टीम के अधिकारियों और तकनीकी कर्मचारियों को धक्का-मुक्की का सामना करना पड़ा।

घटना का वीडियो किसी ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ तौर पर विवाद और हंगामे की स्थिति देखी जा सकती है, जिससे पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया है।

अधिकारियों से कि मारपीट 

इस संबंध में डिस्कॉम के कनिष्ठ अभियंता की ओर से करवट थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

विद्युत विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बिजली चोरी रोकने के लिए सतर्कता अभियान लगातार चलाया जा रहा है, लेकिन जांच के दौरान कर्मचारियों के साथ इस तरह की हिंसा बेहद निंदनीय है। विभाग ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Basanti Parmar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter