जापानी स्कूलों की स्कर्ट स्टोरी ,मिनी स्कर्ट में क्यों है इतनी दिलचस्पी ..

कई मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि छात्राओं को स्कर्ट पहनने की आदत हो चुकी है, उन्हें लगता है कि वे इसमें "क्यूट और स्मार्ट" लगती हैं,और कुछ स्कूलों में स्कर्ट ही अनिवार्य होती है – पैंट की अनुमति नहीं होती। कई छात्राएं फैशन के लिए ठंड सह लेती हैं, और इसे अपनी स्टाइल स्टेटमेंट मानती हैं।

Web Desk
Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 2, 2025 • 3:54 PM  3.2k
अ
अंतर्राष्ट्रीय
NEWS CARD
Logo
जापानी स्कूलों की स्कर्ट स्टोरी ,मिनी स्कर्ट में क्यों है  इतनी दिलचस्पी ..
“जापानी स्कूलों की स्कर्ट स्टोरी ,मिनी स्कर्ट में क्यों है इतनी दिलचस्पी ..”
Favicon
Read more on thekhatak.com
2 Jun 2025
https://www.thekhatak.com/why-is-there-so-much-interest-in-japanese-schools-skirt-story-mini-skirt
Google News
Copied
जापानी स्कूलों की स्कर्ट स्टोरी ,मिनी स्कर्ट में क्यों है  इतनी दिलचस्पी ..

जापान के स्कूलों में लड़कियां शॉर्ट या यूं कहें कि मिनी स्कर्ट पहनती हैं। चाहे बाहर बर्फ पड़ रही हो, तापमान माइनस में हो – लेकिन स्कूल ड्रेस में लड़कियों को हमेशा छोटी स्कर्ट ही पहननी होती है।

यह चलन अचानक नहीं आया, बल्कि इसकी जड़ें जापान की पॉप कल्चर और फैशन इतिहास में गहराई से जुड़ी हुई हैं।

ग्यारू संस्कृति और नामी अमुरो का असर

1990 के दशक में जापान में ‘ग्यारू’ (Gyaru) नाम की एक युवा संस्कृति उभरी। इस ट्रेंड ने स्कूल गर्ल्स की सोच और पहनावे को पूरी तरह बदल दिया।

इस दौरान जापानी पॉप स्टार नामी अमुरो (Namie Amuro) बेहद लोकप्रिय थीं। वे हमेशा स्टाइलिश शॉर्ट स्कर्ट में नजर आती थीं और उनका फैशन सेंस लाखों लड़कियों के लिए आदर्श बन गया। स्कूल की लड़कियों ने भी उनके स्टाइल को अपनाना शुरू किया।

तभी से जापान के स्कूलों में शॉर्ट स्कर्ट पहनना न सिर्फ ट्रेंड बन गया, बल्कि यह एक ‘क्यूट’ और ‘फैशनेबल’ छवि का प्रतीक भी माना जाने लगा।

स्कूल यूनिफॉर्म का पूरा स्टाइल

स्कूल ड्रेस को एक खास स्टाइल में पहना जाता है -पहले शर्ट पहनी जाती है,फिर स्कर्ट,फिर बेल्ट लगाई जाती है,और आखिर में एक लॉन्ग ब्लेज़र पहनकर यूनिफॉर्म पूरी होती है। यह ड्रेस दिखने में बेहद सिम्पल लेकिन ट्रेंडी मानी जाती है।

 ठंड में भी क्यों नहीं पहनतीं पैंट?

कई मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि छात्राओं को स्कर्ट पहनने की आदत हो चुकी है, उन्हें लगता है कि वे इसमें "क्यूट और स्मार्ट" लगती हैं,और कुछ स्कूलों में स्कर्ट ही अनिवार्य होती है – पैंट की अनुमति नहीं होती। कई छात्राएं फैशन के लिए ठंड सह लेती हैं, और इसे अपनी स्टाइल स्टेटमेंट मानती हैं।

यूनिफॉर्म से स्कूल की पहचान

जापान में स्कूल यूनिफॉर्म को स्कूल की “ब्रांड इमेज” भी माना जाता है। कुछ प्राइवेट स्कूल जानबूझकर यूनिफॉर्म को आकर्षक बनाते हैं ताकि ज़्यादा बच्चे उनके स्कूल को पसंद करें। जापान में शॉर्ट स्कर्ट पहनना सिर्फ एक ड्रेस कोड नहीं है – यह युवाओं की सोच, फैशन, स्वतंत्रता और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा एक पहलू है। भले ही समय के साथ कुछ स्कूलों में पैंट की अनुमति दी गई हो, लेकिन शॉर्ट स्कर्ट आज भी जापान के स्कूलों का एक अनोखा और चर्चित हिस्सा है।

Web Desk Verified Media or Organization • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Web Desk The Khatak

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter