बीकानेर में गर्भवती महिला की मौत का मामला गरमाया लिव-इन पार्टनर समेत 6 लोगों पर हत्या और सबूत मिटाने के आरोप!

बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आया है। मृतका के पिता की शिकायत पर अदालत के आदेश से लिव-इन पार्टनर सहित 6 लोगों के खिलाफ हत्या, मारपीट और साक्ष्य मिटाने जैसी धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Basanti Parmar
Basanti Parmar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 18, 2026 • 2:05 PM  3
क
क्राइम
NEWS CARD
Logo
बीकानेर में गर्भवती महिला की मौत का मामला गरमाया लिव-इन पार्टनर समेत 6 लोगों पर हत्या और सबूत मिटाने के आरोप!
“बीकानेर में गर्भवती महिला की मौत का मामला गरमाया लिव-इन पार्टनर समेत 6 लोगों पर हत्या और सबूत मिटाने के आरोप!”
Favicon
Read more on www.thekhatak.com/s/d873ea
18 Jun 2026
https://www.thekhatak.com/s/d873ea
Google News
Copied
बीकानेर में गर्भवती महिला की मौत का मामला गरमाया लिव-इन पार्टनर समेत 6 लोगों पर हत्या और सबूत मिटाने के आरोप!

बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ इलाके में एक गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। महिला के पिता की शिकायत के बाद अदालत के आदेश पर पुलिस ने महिला के लिव-इन पार्टनर सहित छह लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपियों पर मारपीट, हत्या, साक्ष्य नष्ट करने और अन्य गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

पुलिस के अनुसार अभयसिंहपुरा निवासी मृतका के पिता भागुराम मेघवाल ने न्यायालय के माध्यम से इस्तगासा पेश किया था। इसके आधार पर इंदपालसर हिरावतान निवासी रामवतार नायक सहित उसके परिवार के सदस्यों मेघाराम, रुखमा, अजयपाल, मंजू और नानूराम जाट के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

पति को छोड़कर लिव-इन में रह रही थी महिला

परिवादी के मुताबिक उसकी बेटी कविता की शादी पहले राजूराम मेघवाल से हुई थी, लेकिन बाद में वह रामवतार नायक के साथ रहने लगी थी। उस समय कविता गर्भवती थी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कुछ समय बाद गर्भ को लेकर विवाद शुरू हुआ और उसके साथ कथित रूप से मारपीट की गई।

मारपीट के बाद बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत

शिकायत में बताया गया कि 1 जून को महिला के साथ मारपीट हुई, जिसके बाद उसकी हालत खराब हो गई। उसे पहले श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति में बीकानेर रेफर किया गया। इलाज के दौरान 3 जून को उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने आरोप लगाया है कि महिला को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में कुछ संदिग्ध पदार्थ दिया गया, जिससे उसकी हालत और बिगड़ गई। हालांकि पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति सामने आएगी।

बिना सूचना अंतिम संस्कार करने का आरोप

मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि महिला की मौत के बाद परिवार को सूचना दिए बिना और पुलिस को बताए बिना देर रात अंतिम संस्कार कर दिया गया। शिकायत में इसे साक्ष्य मिटाने की कोशिश बताया गया है।

देह शोषण और गहने हड़पने के भी आरोप

परिजनों ने आरोप लगाया है कि महिला के साथ लंबे समय तक शोषण किया गया और उसके गहने भी ले लिए गए। शिकायत में मारपीट और हत्या के बाद सबूत छिपाने की आशंका जताई गई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सभी आरोपों की जांच शुरू कर दी गई है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Basanti Parmar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter