जनसरोकार की खबरें गांव-ढाणी से राजधानी तक

  • Home
  • भारत
  • राजस्थान
  • राजनीति
  • जॉब्स एंड एजुकेशन
  • क्राइम
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • अंतर्राष्ट्रीय
राजस्थान

"प्रेमी के साथ लिव-इन चुनने वाली बेटी: परिवार का रोना, पुलिस की लाचारी और कानून की मांग"

Mohit Parihar 1 year ago
*घूंघट में मां रोती रही, दादा समझाते रहे, पुलिस देखती रही… लेकिन प्रेमी के साथ लिव इन में रहने चली गई बेटी…* डॉटर लिव पेरेंट्स फॉर बॉयफ्रेंड: राजस्थान के जोधपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। काले कपड़े पहने एक युवती के इर्द-गिर्द पुलिस और परिवार के लोग हैं। परिवार के लोग रो रहे हैं और पुलिस उसे कुछ समझा रही है।वह पुलिस के साथ चली जाती है। मामला लिव इन रिलेशन का है। घटना की जानकारी: प्रारंभिक जांच में सामने आया कि जोधपुर के ग्रामीण क्षेत्र ओसिंया का यह मामला है। ओसियां इलाके में स्थित एक गांव में रहने वाली एक युवती कुछ दिन पहले लापता हो गई थी। परिवार ने मिसिंग रिपोर्ट थाने में दी और पुलिस ने युवती को तलाश कर लिया। पता चला कि वह एक युवक के साथ रह रही है। परिवार के पास जब पुलिस युवती को लेकर पहुंची तो युवती सीधे अपने घर गई, वहां से कुछ सामान बैग में रखा और पुलिस के पास पहुंची। पुलिस से कहा कि वह प्रेमी के साथ ही लिव इन में रहना चाहती है। इस बारे में जब मां, दादा और परिवार के अन्य लोगों को पता लगा तो उसे समझाने का प्रयास किया। लेकिन युवती ने अपनी मां और परिवार के लोगों को ही पहचानने से इंकार कर दिया। पुलिस ने भी युवती को समझाया लेकिन बाद में कानून का हवाला देते हुए युवती को अपने साथ ले गई। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर यूवती के परिवारजन काफी परेशान है। परिजनों का कहना है कि प्रशासन द्वारा काश कानून बनना चाहिए कि जो लड़कियां प्रेम में पड़ जाए तो कानूनी कार्रवाई के दौरान माता-पिता की अनुभूति होने आवश्यक हो। उल्लेखनीय है इस तरह के मामलों को लेकर विधानसभा में भी ओसियां विधायक भैराराम सियोल ने मुद्दा उठाते हुए कहा था कि कुंवारी लड़कियों के अलावा तीन बच्चों की माएं भी 120 की स्पीड से प्रेमी संग भाग रही हैं। सियोल का कहना था कि ऐसा कानून बनना चाहिए कि प्रेम विवाद से पहले माता-पिता की अनुमति जरूर होनी चाहिए।
Share

Stay Updated!

Get the latest breaking news directly on your phone.

  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Youtube
View Comments & Full Story

Related Posts

राजस्थान में 14 जिलों की 80 तहसीलें सूखाग्रस्त घोषित, 6 महीन...

2 hours ago

धनतेरस पर गहने खरीदने से पहले जान लें सरकार का ये नया नियम, ...

1 day ago

13 जिला परिषद सीटों पर फंसा पेंच, कल वोट डालने से पहले जरूर ...

5 days ago

पराए मर्द के लिए करवा चौथ, पति से शारीरिक दूरी...'क्रूरता मा...

5 days ago

Latest Posts

"CEC जेल जाएंगे..." रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन...

1 hour ago

राजस्थान में 14 जिलों की 80 तहसीलें सूखाग्रस्त घोष...

2 hours ago

पुरानी गाड़ियों पर बैन, 'नो PUC-नो फ्यूल', घर से न...

5 hours ago

सोने-चांदी में भारी गिरावट, सर्राफा बाजार में फिर ...

6 hours ago

6 करोड़ में 40 लग्जरी कॉटेज खरीदकर कंपनी को ही दिए...

6 hours ago

भूल जाएंगे पुरानी चैटिंग! WhatsApp में आए 4 'कमाल'...

8 hours ago

Copyright © 2026 the khatak - All Rights Reserved

Go to Homepage