पति सोता रहा, 3 महीने की नई-नवेली बीवी लाखों के जेवर-कैश लेकर रातों-रात फुर्र; मंदिर से 30 छत्र भी चोरी

राजस्थान के सीकर जिले में अपराध के तीन अलग-अलग मामले सामने आए हैं। शादी के मात्र 3 महीने बाद एक नई नवेली दुल्हन लाखों के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई। वहीं, खाटूश्यामजी से श्रद्धालु की कार और तासर छोटी के मंदिर से 30 चांदी के छत्र चोरी हो गए।

yashaswani
yashaswani Verified Public Figure • 17 Aug, 2026 Sub Editor
August 25, 2026 • 3:47 PM  632
क
क्राइम
NEWS CARD
Logo
पति सोता रहा, 3 महीने की नई-नवेली बीवी लाखों के जेवर-कैश लेकर रातों-रात फुर्र; मंदिर से 30 छत्र भी चोरी
“पति सोता रहा, 3 महीने की नई-नवेली बीवी लाखों के जेवर-कैश लेकर रातों-रात फुर्र; मंदिर से 30 छत्र भी चोरी”
Favicon
Read more on www.thekhatak.com/s/3386ed
25 Aug 2026
https://www.thekhatak.com/s/3386ed
Google News
Copied
पति सोता रहा, 3 महीने की नई-नवेली बीवी लाखों के जेवर-कैश लेकर रातों-रात फुर्र; मंदिर से 30 छत्र भी चोरी

राजस्थान के सीकर जिले में आपराधिक वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरी और धोखाधड़ी के तीन बड़े मामले सामने आए हैं। जहां एक तरफ शादी के महज तीन महीने बाद एक लुटेरी दुल्हन लाखों रुपए के जेवर और नकदी लेकर रफूचक्कर हो गई, वहीं दूसरी तरफ खाटूश्यामजी में दर्शनार्थी की गाड़ी और एक मंदिर से चांदी के छत्र चोरी होने की घटना ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। पुलिस ने तीनों ही मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शादी के 3 महीने बाद ही दिखा दुल्हन का असली रंग, रातों-रात जेवर-नकदी लेकर गायब

जिले में एक 36 वर्षीय युवक के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी शादी इसी साल मई महीने में जिले की ही एक 19 वर्षीय युवती के साथ हुई थी। 22 अगस्त की रात पूरा परिवार खाना खाकर सो गया था। रात करीब 2 बजे जब युवक की आंख खुली, तो पत्नी उसके पास ही सो रही थी। लेकिन सुबह 4 बजे उठकर देखा तो वह बिस्तर से गायब थी।

आसपास तलाश करने पर जब कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने कमरे की जांच की। कमरे में रखी लोहे की अलमारी और पेटी खुली पड़ी थी और उसमें रखे लाखों रुपए के जेवरात और नकदी गायब थे। जब विवाहिता को फोन लगाया गया, तो उसका नंबर भी स्विच ऑफ आ रहा है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर फरार दुल्हन की तलाश कर रही है।

बालाजी के 30 चांदी के छत्र और दानपात्र साफ

सीकर के सदर थाना क्षेत्र स्थित तासर छोटी गांव में चोरों ने आस्था को भी नहीं बख्शा। गांव के बालाजी मंदिर में दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। शिकायतकर्ता गणेश शर्मा ने सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि दोपहर के समय जब मंदिर में कोई नहीं था, तब अज्ञात चोरों ने मंदिर से 30 चांदी के छत्र और दानपात्र से सारी नकदी पार कर ली। इस चोरी का खुलासा शाम को तब हुआ जब पुजारी आरती करने के लिए मंदिर पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

खाटूश्यामजी में दर्शन करने आए श्रद्धालु की कार पार

तीसरी घटना विश्व प्रसिद्ध खाटूश्यामजी में हुई, जहां चोरों ने एक श्रद्धालु की कार उड़ा ली। हरियाणा के उचाना निवासी मोहित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 24 अगस्त की रात को अपनी गाड़ी से बाबा श्याम के दर्शन करने आए थे। उन्होंने अपनी कार को रींगस रोड स्थित मेला डायवर्जन के पास पार्क किया था। दर्शन के बाद जब वे करीब 3 घंटे बाद वापस लौटे, तो उनकी गाड़ी वहां से गायब थी। पुलिस ने मोहित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर गाड़ी की तलाश कर रही है।

yashaswani Verified Public Figure • 17 Aug, 2026 Sub Editor

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter