जयपुर में तेज रफ्तार थार ने मचाई तबाही: बाइक सवार युवक की मौत, युवती गंभीर घायल; ड्राइवर फरार

जयपुर के जयंती मार्केट चौराहे पर शनिवार दोपहर तेज रफ्तार महिंद्रा थार जीप ने पहले पैदल जा रही 19 वर्षीय कुलसुम को टक्कर मारी, फिर बाइक सवार 27 वर्षीय फैजान को कुचल दिया। फैजान की मौके पर मौत हो गई, जबकि कुलसुम गंभीर घायल होकर एसएमएस अस्पताल में भर्ती है। किराए की थार चला रहा ड्राइवर मनीष कुमार मौके से फरार हो गया। पुलिस ने जीप जब्त कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
January 24, 2026 • 3:48 PM  292
र
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
जयपुर में तेज रफ्तार थार ने मचाई तबाही: बाइक सवार युवक की मौत, युवती गंभीर घायल; ड्राइवर फरार
“जयपुर में तेज रफ्तार थार ने मचाई तबाही: बाइक सवार युवक की मौत, युवती गंभीर घायल; ड्राइवर फरार”
Favicon
Read more on thekhatak.com
24 Jan 2026
https://www.thekhatak.com/jaipur-thar-jeep-accident-jayanti-market-biker-death-hit-and-run
Google News
Copied
जयपुर में तेज रफ्तार थार ने मचाई तबाही: बाइक सवार युवक की मौत, युवती गंभीर घायल; ड्राइवर फरार

जयपुर। राजधानी जयपुर में शनिवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार को सूना कर दिया और एक युवती को गंभीर चोटें पहुंचाईं। जयंती मार्केट स्थित चौराहे के पास करीब दोपहर 12:45 बजे तेज रफ्तार महिंद्रा थार जीप ने पहले एक पैदल चल रही 19 वर्षीय युवती को टक्कर मारी, फिर बाइक सवार 27 वर्षीय युवक को कुचल दिया। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।हादसे का मुख्य आरोपी थार जीप का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल से थार जीप को जब्त कर लिया है और ड्राइवर की तलाश तेज कर दी है।

हादसे का पूरा विवरण

एक्सीडेंट थाना (नॉर्थ) के हेड कॉन्स्टेबल राजेन्द्र के अनुसार, हादसा जयंती मार्केट चौराहे के निकट हुआ। थार जीप पहले पैदल जा रही कुलसुम (19) को टक्कर मारकर उसे गिरा दिया। कुलसुम रामगंज क्षेत्र की निवासी है और वह कॉलेज का फॉर्म भरकर घर लौट रही थी। टक्कर से हड़बड़ाए ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और आगे जा रही बाइक सवार फैजान (27) को जोरदार टक्कर मार दी।

फैजान बाइक के साथ थार के नीचे फंस गया। आसपास के लोगों ने बड़ी मुश्किल से उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। फैजान मूल रूप से खंडेला (सीकर) का रहने वाला था और भट्टाबस्ती इलाके में किराए के मकान में रहकर प्राइवेट नौकरी कर रहा था।घायल कुलसुम को तुरंत एसएमएस अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर इलाज शुरू किया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

ड्राइवर कौन था?

जालूपुरा थाना के एसएचओ हवा सिंह ने बताया कि थार जीप चला रहा युवक मनीष कुमार निवासी फतेहपुर था। उसने यह थार जीप किराए पर ली हुई थी। वह जयंती मार्केट की ओर जा रहा था। सबसे पहले कुलसुम को टक्कर मारने के बाद घबराहट में उसने बाइक सवार फैजान को भी कुचल दिया। टक्कर के बाद मनीष ने जीप वहीं छोड़कर मौके से भाग गया।

पुलिस की कार्रवाई

जालूपुरा और एक्सीडेंट थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने फैजान को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने थार जीप को कब्जे में ले लिया है और ड्राइवर मनीष कुमार की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या ड्राइवर ने शराब पी रखी थी या कोई अन्य वजह से गाड़ी अनियंत्रित हो गई।

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter