महिला थाने में ड्यूटी के दौरान ASI की मौत, हार्ट अटैक की आशंका; 3 महीने पहले हुआ था प्रमोशन

दौसा के महिला थाने में ड्यूटी के दौरान ASI गिरधारी लाल मीणा की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। सांस लेने में तकलीफ और बेचैनी के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक की आशंका जताई गई है। करीब 35 साल तक पुलिस सेवा देने वाले ASI का तीन महीने पहले ही प्रमोशन हुआ था।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
July 19, 2026 • 4:18 PM  2
र
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
महिला थाने में ड्यूटी के दौरान ASI की मौत, हार्ट अटैक की आशंका; 3 महीने पहले हुआ था प्रमोशन
“महिला थाने में ड्यूटी के दौरान ASI की मौत, हार्ट अटैक की आशंका; 3 महीने पहले हुआ था प्रमोशन”
Favicon
Read more on www.thekhatak.com/s/fe4846
19 Jul 2026
https://www.thekhatak.com/s/fe4846
Google News
Copied
महिला थाने में ड्यूटी के दौरान ASI की मौत, हार्ट अटैक की आशंका; 3 महीने पहले हुआ था प्रमोशन

दौसा। दौसा के महिला थाने में तैनात सहायक उपनिरीक्षक (ASI) गिरधारी लाल मीणा (56) की शनिवार देर रात ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। वे उस समय थाने में ड्यूटी ऑफिसर की जिम्मेदारी निभा रहे थे। अचानक सांस लेने में तकलीफ और बेचैनी होने के बाद वे अचेत होकर गिर पड़े। साथी पुलिसकर्मियों ने तुरंत उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक तौर पर हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है।

महिला थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि शनिवार रात करीब 11:30 बजे ASI गिरधारी लाल मीणा की तबीयत अचानक खराब हो गई। उन्हें सांस लेने में दिक्कत और घबराहट महसूस हुई। कुछ ही देर में वे बेहोश हो गए। थाने में मौजूद पुलिसकर्मी बिना देर किए उन्हें जिला अस्पताल की इमरजेंसी यूनिट लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जिला अस्पताल के पीएमओ डॉ. आर.के. मीणा ने बताया कि ASI को बेचैनी और घबराहट की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया था। प्रथम दृष्टया मामला हार्ट अटैक का प्रतीत होता है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

35 साल की पुलिस सेवा, तीन महीने पहले बने थे ASI

गिरधारी लाल मीणा मूल रूप से अलवर जिले के प्रतापगढ़ क्षेत्र के हमीरपुर गांव के निवासी थे। उन्होंने पुलिस विभाग में करीब 35 वर्षों तक सेवाएं दीं। लंबे समय तक वे दौसा कोतवाली थाने में हेड कॉन्स्टेबल के पद पर कार्यरत रहे। करीब तीन महीने पहले ही उनका प्रमोशन ASI पद पर हुआ था, जिसके बाद उनका तबादला दौसा महिला थाने में कर दिया गया था।

परिवार में शोक की लहर

ASI गिरधारी लाल अपने पीछे एक बेटा और तीन बेटियों का परिवार छोड़ गए हैं। अचानक हुई उनकी मौत की खबर से परिवार और पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। साथी पुलिसकर्मियों ने उन्हें एक कर्तव्यनिष्ठ और जिम्मेदार अधिकारी बताया।

पुलिस अधिकारियों ने दी अंतिम श्रद्धांजलि

रविवार सुबह जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने ASI गिरधारी लाल मीणा को श्रद्धांजलि अर्पित की। बाद में उनका पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया। परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव को उनके पैतृक गांव हमीरपुर लेकर रवाना हो गए।

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter