बाड़मेर के नए एसपी बने IPS चूनाराम जाट, नशा और साइबर क्राइम पर सख्ती; इंटरनेशनल बॉर्डर सुरक्षा पर खास फोकस

बाड़मेर में आईपीएस चूनाराम जाट ने नए एसपी के रूप में पदभार संभाला। पारंपरिक विधि-विधान के साथ हुए समारोह में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पद संभालते ही उन्होंने नशे और साइबर क्राइम को जिले की बड़ी चुनौतियां बताते हुए इनके खिलाफ विशेष टीम बनाकर सख्त कार्रवाई की बात कही। साथ ही इंटरनेशनल बॉर्डर की सुरक्षा को भी प्राथमिकता देने की बात कही गई।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
March 21, 2026 • 4:58 PM  17
र
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
बाड़मेर के नए एसपी बने IPS चूनाराम जाट, नशा और साइबर क्राइम पर सख्ती; इंटरनेशनल बॉर्डर सुरक्षा पर खास फोकस
“बाड़मेर के नए एसपी बने IPS चूनाराम जाट, नशा और साइबर क्राइम पर सख्ती; इंटरनेशनल बॉर्डर सुरक्षा पर खास फोकस”
Favicon
Read more on thekhatak.com
21 Mar 2026
https://www.thekhatak.com/choonaram-jat-appointed-barmer-sp-focus-on-cyber-crime-drug-control
Google News
Copied
बाड़मेर के नए एसपी बने IPS चूनाराम जाट, नशा और साइबर क्राइम पर सख्ती; इंटरनेशनल बॉर्डर सुरक्षा पर खास फोकस

बाड़मेर जिले को नया पुलिस अधीक्षक मिल गया है। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे आईपीएस अधिकारी चूनाराम जाट ने विधिवत रूप से एसपी पदभार संभाल लिया। पारंपरिक रीति-रिवाजों और मंत्रोच्चार के बीच हुए इस कार्यक्रम में पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया, वहीं अधिकारियों ने गुलदस्ते भेंट कर स्वागत किया।

पदभार ग्रहण करने से पहले पंडित द्वारा तिलक और मोली बांधने की रस्म निभाई गई। इसके बाद औपचारिक रूप से जिम्मेदारी संभालते ही एसपी जाट ने जिले की कानून व्यवस्था को लेकर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कर दीं।

नशे के खिलाफ सख्त अभियान

नवनियुक्त एसपी चूनाराम जाट ने कहा कि बाड़मेर में नशे की समस्या एक बड़ी चुनौती के रूप में सामने आई है। इस पर पहले भी कार्रवाई होती रही है, लेकिन अब इसे और प्रभावी तरीके से नियंत्रित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विशेष टीम गठित कर नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा, ताकि युवाओं को इस बुराई से बचाया जा सके।

साइबर क्राइम से निपटने की तैयारी

एसपी जाट ने साइबर क्राइम को भी जिले के लिए बड़ी चुनौती बताया। उन्होंने कहा कि साइबर फ्रॉड के मामलों को रोकने के लिए पुलिस टीम को तकनीकी रूप से प्रशिक्षित (वेल ट्रेंड) किया जाएगा। साथ ही आम लोगों में जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया जाएगा, ताकि वे ऑनलाइन ठगी से बच सकें। साइबर अपराध में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बॉर्डर एरिया पर विशेष नजर

बाड़मेर का इंटरनेशनल बॉर्डर से जुड़ा होना भी पुलिस के लिए अहम जिम्मेदारी है। एसपी जाट ने कहा कि सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

पहले एसपी का तबादला, फिर आदेश में बदलाव

गौरतलब है कि पूर्व एसपी नरेंद्र सिंह मीना का 13 मार्च को हनुमानगढ़ तबादला किया गया था। हालांकि बाद में राज्य सरकार ने आदेश में बदलाव करते हुए उनका ट्रांसफर रद्द कर दिया और उनकी जगह चूनाराम जाट को बाड़मेर एसपी नियुक्त किया।

एएसपी संभाल रहे थे जिम्मेदारी

पूर्व एसपी के रिलीव होने के बाद कुछ समय तक यह पद खाली रहा। इस दौरान एएसपी नितेश आर्य अतिरिक्त प्रभार संभालते हुए जिले की कानून व्यवस्था देख रहे थे। नए एसपी के आने के बाद अब जिले में नियमित नेतृत्व स्थापित हो गया है।

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter