बर्थडे सेलिब्रेशन बना मातम: डांस करते लौट रहे दोस्तों की ट्रैवलर ट्रेलर से टकराई, बिजनेसमैन की मौत, 12 घायल

भीलवाड़ा के हमीरगढ़ क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में अजमेर के 61 वर्षीय बिजनेसमैन जयप्रकाश वरलानी की मौत हो गई, जबकि उनके 12 से ज्यादा दोस्त घायल हो गए। सभी लोग बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान सांवलिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे और ट्रैवलर में गाना गाते हुए डांस कर रहे थे। ओवरटेक के दौरान वाहन का संतुलन बिगड़ने से ट्रेलर से टक्कर हो गई। हादसे से कुछ मिनट पहले ‘जिंदगी एक सफर है सुहाना’ गाना बज रहा था।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
May 1, 2026 • 11:11 AM  18
र
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
बर्थडे सेलिब्रेशन बना मातम: डांस करते लौट रहे दोस्तों की ट्रैवलर ट्रेलर से टकराई, बिजनेसमैन की मौत, 12 घायल
“बर्थडे सेलिब्रेशन बना मातम: डांस करते लौट रहे दोस्तों की ट्रैवलर ट्रेलर से टकराई, बिजनेसमैन की मौत, 12 घायल”
Favicon
Read more on thekhatak.com
1 May 2026
https://www.thekhatak.com/businessman-birthday-accident-bhilwara-tempo-traveller-crash
Google News
Copied
बर्थडे सेलिब्रेशन बना मातम: डांस करते लौट रहे दोस्तों की ट्रैवलर ट्रेलर से टकराई, बिजनेसमैन की मौत, 12 घायल

भीलवाड़ा जिले के हमीरगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। अजमेर के एक 61 वर्षीय बिजनेसमैन की अपने ही जन्मदिन के दिन एक्सीडेंट में मौत हो गई, जबकि उनके साथ यात्रा कर रहे 12 से ज्यादा दोस्त घायल हो गए। हादसे के समय सभी लोग टेम्पो ट्रैवलर में गाना गाते और डांस कर रहे थे। 

कैसे हुआ हादसा?

यह हादसा चित्तौड़गढ़-अजमेर नेशनल हाईवे पर स्वरूपगंज के पास रात करीब 8:30 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, टेम्पो ट्रैवलर में सवार करीब 23 लोग सांवलिया सेठ मंदिर (चित्तौड़गढ़) के दर्शन कर अजमेर लौट रहे थे।हमीरगढ़ थाना प्रभारी सुनील कुमार बेड़ा ने बताया कि ट्रैवलर चालक ने आगे चल रहे ट्रेलर को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान वाहन का संतुलन बिगड़ गया और सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रेलर से जा टकराया।

 बर्थडे सेलिब्रेशन से पहले तक था खुशी का माहौल

मृतक की पहचान अजमेर निवासी जयप्रकाश वरलानी (61) के रूप में हुई है। गुरुवार को उनका जन्मदिन था, जिसे मनाने के लिए वे अपने दोस्तों के साथ धार्मिक यात्रा पर निकले थे।सुबह करीब 9 बजे अजमेर से रवाना होकर सभी ने चित्तौड़गढ़ जिले में आवरी माता और फिर सांवलिया सेठ मंदिर के दर्शन किए। दर्शन के बाद भोजन कर शाम 6 बजे वे वापस लौट रहे थे।

 हादसे से पहले बज रहा था गाना

हादसे में घायल अजमेर के पार्षद रमेश चेलानी ने बताया कि ट्रैवलर में सभी दोस्त गाने गा रहे थे और डांस कर रहे थे। एक्सीडेंट से कुछ मिनट पहले गाड़ी में मशहूर गीत "जिंदगी एक सफर है सुहाना, यहां कल क्या हो किसने जाना" बज रहा था। माहौल बेहद खुशियों भरा था, लेकिन कुछ ही पलों में सब कुछ बदल गया।

ग्रामीणों ने बचाई जान

हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से भीलवाड़ा के महात्मा गांधी हॉस्पिटल पहुंचाया।घायलों में प्रकाश वरलानी, ललित वरलानी और सुभाष अग्रवाल की हालत गंभीर बताई गई, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद देर रात छुट्टी दे दी गई।

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter