"अब यूजरनेम से भी होगी WhatsApp पर चैट: 29 जून से बुकिंग शुरू, बिना मोबाइल नंबर बताए कर सकेंगे बातचीत"

WhatsApp ने नया Username फीचर लॉन्च करने का ऐलान किया है। अब यूजर्स बिना मोबाइल नंबर शेयर किए सिर्फ यूजरनेम के जरिए नए लोगों से चैट कर सकेंगे।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
June 30, 2026 • 3:35 PM  5
भ
भारत
NEWS CARD
Logo
"अब यूजरनेम से भी होगी WhatsApp पर चैट: 29 जून से बुकिंग शुरू, बिना मोबाइल नंबर बताए कर सकेंगे बातचीत"
“"अब यूजरनेम से भी होगी WhatsApp पर चैट: 29 जून से बुकिंग शुरू, बिना मोबाइल नंबर बताए कर सकेंगे बातचीत"”
Favicon
Read more on www.thekhatak.com/s/a2902e
30 Jun 2026
https://www.thekhatak.com/s/a2902e
Google News
Copied
"अब यूजरनेम से भी होगी WhatsApp पर चैट: 29 जून से बुकिंग शुरू, बिना मोबाइल नंबर बताए कर सकेंगे बातचीत"

WhatsApp ने अपने करोड़ों यूजर्स की प्राइवेसी को और मजबूत बनाने के लिए नया Username फीचर लॉन्च करने का ऐलान किया है। इस फीचर के जरिए अब यूजर्स अपना मोबाइल नंबर साझा किए बिना भी नए लोगों से बातचीत कर सकेंगे। इसके लिए केवल एक यूनिक Username की जरूरत होगी।

कंपनी ने 29 जून से दुनियाभर में Username बुकिंग शुरू कर दी है। हालांकि यह सुविधा सभी यूजर्स को एक साथ नहीं मिलेगी। आने वाले कुछ महीनों में इसे चरणबद्ध तरीके से अलग-अलग देशों में रोलआउट किया जाएगा। जब यह फीचर किसी यूजर के क्षेत्र में उपलब्ध होगा, तो उसे WhatsApp ऐप के अंदर नोटिफिकेशन मिलेगा।

ऐसे करें अपना Username रिजर्व

Username रिजर्व करने के लिए सबसे पहले WhatsApp को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करें। इसके बाद Settings में जाएं, Account पर टैप करें और Username विकल्प चुनकर उपलब्ध Username को कन्फर्म कर दें।

जल्दी Username बुक करना क्यों है जरूरी?

दुनियाभर में करोड़ों लोग एक जैसे या मिलते-जुलते Username चुन सकते हैं। ऐसे में जो यूजर पहले अपना पसंदीदा Username रिजर्व करेगा, उसके मनचाहा Username मिलने की संभावना ज्यादा होगी।

WhatsApp के हेड कुणाल शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि यूजर्स को फीचर पूरी तरह रोलआउट होने से पहले ही अपना Username सुरक्षित कर लेना चाहिए। उनके अनुसार यह फीचर लोगों को अधिक निजी और सुरक्षित तरीके से जुड़ने का नया विकल्प देगा।

नए फीचर से क्या बदलेगा?

Username फीचर लागू होने के बाद पहली बार किसी नए व्यक्ति से बातचीत करते समय या बड़े ग्रुप में जुड़ने पर आपका मोबाइल नंबर अपने-आप दिखाई नहीं देगा। इससे यूजर्स की प्राइवेसी पहले से ज्यादा सुरक्षित रहेगी। हालांकि WhatsApp अकाउंट बनाने और इस्तेमाल करने के लिए मोबाइल नंबर पहले की तरह जरूरी रहेगा।

जिन लोगों के पास पहले से आपका नंबर सेव है या जिनसे आपकी पहले से चैट हो चुकी है, उनके लिए किसी तरह का बदलाव नहीं होगा।

Username बनाने के नियम

WhatsApp के अनुसार Username 3 से 35 कैरेक्टर के बीच होना चाहिए। इसमें केवल छोटे अंग्रेजी अक्षर (a-z), अंक (0-9), डॉट (.) और अंडरस्कोर (_) का इस्तेमाल किया जा सकेगा। हर Username पूरी तरह यूनिक होगा और जरूरत पड़ने पर इसे बदला या हटाया भी जा सकेगा।

Username Key से मिलेगी अतिरिक्त सुरक्षा

WhatsApp Username Key नाम का एक नया सुरक्षा फीचर भी ला रहा है। यह एक वैकल्पिक सिक्योरिटी पिन होगा। यदि यूजर इसे सक्रिय करता है, तो केवल Username जान लेने से कोई अनजान व्यक्ति उसे मैसेज नहीं भेज सकेगा। पहली बार चैट शुरू करने के लिए Username Key दर्ज करनी होगी। इसका उद्देश्य स्पैम और अनचाहे मैसेज को कम करना है।

बिजनेस और क्रिएटर्स को होगा फायदा

इस फीचर से कंटेंट क्रिएटर्स, छोटे कारोबारियों और संस्थानों को भी फायदा मिलेगा। वे Instagram, Facebook और WhatsApp पर एक जैसा Username रख सकेंगे, जिससे उनकी डिजिटल पहचान मजबूत होगी।

क्या कोई भी Username से आपको खोज सकेगा?

नहीं। WhatsApp किसी तरह की सार्वजनिक Username डायरेक्टरी नहीं बनाएगा। कंपनी किसी दूसरे यूजर को आपका Username सुझाव के रूप में भी नहीं दिखाएगी। कोई व्यक्ति तभी आपसे संपर्क कर सकेगा, जब उसे आपका सही Username पता होगा।

किन लोगों को Username की जरूरत नहीं होगी?

जिन लोगों के पास आपका मोबाइल नंबर पहले से सेव है, जिनसे आपकी पहले से चैट हो चुकी है, जो आपके साथ किसी कॉमन ग्रुप में हैं या जिन्होंने आपका QR कोड स्कैन किया है, वे पहले की तरह ही आपसे संपर्क कर सकेंगे।

भारत में WhatsApp के करोड़ों यूजर्स

भारत WhatsApp का सबसे बड़ा बाजार है। देश में इसके करीब 53.5 करोड़ यूजर्स हैं, जबकि दुनियाभर में WhatsApp के 3 अरब से अधिक यूजर्स मौजूद हैं। कंपनी का मानना है कि नया Username फीचर यूजर्स की प्राइवेसी बढ़ाने के साथ-साथ सुरक्षित और सुविधाजनक संवाद का नया विकल्प साबित होगा।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter