जनसरोकार की खबरें गांव-ढाणी से राजधानी तक

  • Home
  • भारत
  • राजस्थान
  • राजनीति
  • जॉब्स एंड एजुकेशन
  • क्राइम
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • अंतर्राष्ट्रीय
क्राइम

"बाड़मेर में सनसनीखेज किडनैपिंग ड्रामा: महिला के कपड़े पहनकर मांगी 15 लाख की फिरौती, तीनों आरोपी गिरफ्तार"

Mohit Parihar 1 year ago
बाड़मेर में महिला के कपड़े पहनकर बनाया किडनैपिंग का सनसनीखेज प्लान: 15 लाख की फिरौती मांगी, पुलिस ने तीनों आरोपी गिरफ्तार बाड़मेर। राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक अनोखी और सनसनीखेज घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। यहां तीन शातिर अपराधियों ने एक महिला के कपड़े पहनकर किडनैपिंग का फर्जी प्लान रचा और परिजनों से 15 लाख रुपये की फिरौती की मांग की। अपराधियों का यह नाटकीय तरीका पुलिस के लिए भी चुनौती बना, लेकिन सतर्कता से तीनों आरोपीों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटना न केवल अपराध की नई ऊंचाइयों को दर्शाती है, बल्कि स्थानीय पुलिस की त्वरित कार्रवाई का भी उदाहरण पेश करती है। घटना बालोतरा जिले के मंडली पुलिस थाना की है जिसमें पीड़ित को महिला के वश में हंसते तथा उसे 15 लख रुपए वसूलने के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पीड़ित से 5 लाख वसूले और गलती स्वीकारने का वीडियो बनाकर धमकाने की कोशिश की। मंडली निवासी सुबान खान ने 4 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज कराई। 17 अगस्त को उसे सफी खान ने खेती से जुड़ा सामान ले जाने के बहाने बुलाया। पीड़ित अपनी क्रेटा गाड़ी को लेकर माडपुरा सर्कल से 1 किलोमीटर पहले निर्धारित जगह पर पहुंचा। वहां सफी खान के साथ एक महिला मौजूद थी। उन दोनों को गाड़ी में बैठने के बाद पीछे से बोलोरो गाड़ी में गफूर खान दाउद खान और इसाक खान आ गए। पुलिस कि जांच में पता चला है कि महिला वास्तव में हबीब खान पुत्र गनी खान था, जिसने महिला के कपड़े पहन कर पीड़ित को झांसे में लिया। वास्तव में सफी खान के साथ कोई महिला नहीं थी, महिला के वश में हबीब खान उस वक्त कर में उपस्थित था। आरोपियों की प्लानिंग के अनुसार सुबान खान को ड्राइविंग सीट से पीछे बैठाया गया, जब उसने आवाजें लगाई तो पास बैठे सभी ने उसे धमकाया। आरोपियों ने पीड़ित के साथ मारपीट की ओर बोले महिला के साथ क्यों बैठा है। फिर उन्होंने पीड़ित को एक सुनसान इलाके में ले जाकर गलती स्वीकारने का वीडियो बनाया तथा उससे 15 लाख रुपए की मांग की। पीड़ित कल्याणपुरा में गणपत राम की दुकान से 5 लाख उधर लाया। साथ ही 3400 फोनपे ट्रांसफर किया। वापस 12 सितंबर को इसाक खान ने गलती का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 10 लख रुपए की मांग की लेकिन अबकी बार सुबान खान ने हिम्मत जूटाकर एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने जांच कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा उनसे 1.20 लाख बरामद किए। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर मामले की पूरी जांच की जाएगी तथा साथ ही घटना में उपयोग में लिए गए बोलेरो वाहन तथा वसूल पैसों से ली गई पिकअप वाहन की तलाशी की जा रही है।
Share

Stay Updated!

Get the latest breaking news directly on your phone.

  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Youtube
View Comments & Full Story

Related Posts

मशीन में दौड़ा करंट और तड़प-तड़प कर 8 मजदूरों ने तोड़ा दम

4 hours ago

6 करोड़ में 40 लग्जरी कॉटेज खरीदकर कंपनी को ही दिए लीज पर, अ...

1 day ago

4 साल की बच्ची से दरिंदगी, चॉकलेट के बहाने ले गया था आरोपी, ...

2 days ago

सरपंच चुनाव के बाद पोलिंग बूथ पर शराब पार्टी,वीडियो वायरल

2 days ago

Latest Posts

हिंदू सरपंच तो मुस्लिम उपसरपंच!37 सालों से हिंदू-म...

2 hours ago

तीसरे चरण का मतदान 3 नवंबर को, 27 जिलों के 9 हजार ...

3 hours ago

मशीन में दौड़ा करंट और तड़प-तड़प कर 8 मजदूरों ने त...

4 hours ago

भाइयों से लड़ते-लड़ते बन गई नेशनल चैंपियन! 10वीं क...

18 hours ago

"CEC जेल जाएंगे..." रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन...

22 hours ago

राजस्थान में 14 जिलों की 80 तहसीलें सूखाग्रस्त घोष...

22 hours ago

Copyright © 2026 the khatak - All Rights Reserved

Go to Homepage