शोक जताने गए थे मामा, लेकिन भांजों ने कर दी हैरान करने वाली वारदात...
जोधपुर के सालोड़ी गांव में एक व्यक्ति पोलाराम अपने रिश्तेदार के निधन पर शोक जताने गया था, जहां उसके ही भांजों ने उस पर लाठियों और सरियों से हमला कर दिया। आरोपियों ने उसकी फॉर्च्यूनर कार में भी आग लगा दी। घटना पारिवारिक विवाद से जुड़ी बताई जा रही है। पुलिस ने एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जोधपुर:
शहर के राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र के सालोड़ी गांव में पारिवारिक विवाद का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शोक व्यक्त करने पहुंचे एक व्यक्ति पर उसके ही भांजों ने हमला कर दिया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उनकी लग्जरी कार को भी आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है।
शोक सभा में पहुंचना पड़ा भारी