फ्रांसीसी युवती से बलात्कार: शहर में सनसनी, आरोपी की तलाश तेज
शहर के एक कैफे में पार्टी के दौरान फ्रांसीसी युवती से बलात्कार का सनसनीखेज मामला सामने आया। पीड़िता का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है, और पुलिस ने कैफे मालिक से पूछताछ शुरू कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है।
उदयपुर शहर में एक विदेशी युवती के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है, जिसने स्थानीय प्रशासन और पुलिस को हिलाकर रख दिया है। यह घटना बड़गांव थाना क्षेत्र के टाइगर हिल स्थित द ग्रीक फॉर्म कैफे एंड रेस्ट्रो में आयोजित एक पार्टी के दौरान हुई। पीड़िता, जो फ्रांस की नागरिक है, वर्तमान में शहर के एक निजी अस्पताल में इलाजरत है।
पुलिस के अनुसार, यह घटना सोमवार (23 जून, 2025) की रात को हुई। पीड़िता ने अपनी एफआईआर में बताया कि वह कैफे में चल रही पार्टी में शामिल होने गई थी। पार्टी के बाद एक अज्ञात युवक ने जबरन उसे कैफे से बाहर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद युवती की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना की सूचना मिलते ही बड़गांव थाना पुलिस और डीएसपी कैलाशचंद्र तत्काल अस्पताल पहुंचे। थाना अधिकारी पूरण सिंह ने बताया कि पीड़िता ने डीएसपी को घटना का पूरा विवरण दिया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है और कैफे मालिक से पूछताछ की जा रही है।