हवाई हमले के रिहर्सल के लिए कल बाड़मेर में होगा ब्लैकआउट, प्रशासन की तैयारियां पूरी

बाड़मेर जिला मुख्यालय पर 24 अप्रैल को गृह मंत्रालय के निर्देश पर राज्यव्यापी एयर रेड एवं ब्लैकआउट मॉक ड्रिल आयोजित होगी। दो मिनट के सायरन के साथ शुरू होने वाले इस रिहर्सल में ड्रोन हमला, बम विस्फोट, आगजनी जैसी स्थितियों में बचाव, राहत, फर्स्ट एड और अस्पताल पहुंचाने का पूर्वाभ्यास किया जाएगा। अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्रसिंह चांदावत ने सभी विभागों को तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए और आमजन से घबराने की बजाय सहयोग की अपील की।

Apr 23, 2026 - 18:56
हवाई हमले के रिहर्सल के लिए  कल बाड़मेर में होगा ब्लैकआउट, प्रशासन की तैयारियां पूरी

बाड़मेर,23 अप्रैल। सिविल सेवा दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार बाड़मेर जिला मुख्यालय पर हवाई हमले का रिहर्सल होगा। इसके लिए नागरिक सुरक्षा एवं संबंधित विभाग को समुचित तैयारियां सुनिश्चित करें। इस रिहर्सल को वास्तविक रूप एवं गंभीरता से लेते हुए समस्त विभाग को निर्धारित उत्तरदायित्व की पालना सुनिश्चित करवाएं। अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्रसिंह चांदावत ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हॉल मंे हवाई हमले के रिहर्सल,ब्लैक आउट, मॉक ड्रिल की तैयारी संबंधित बैठक के दौरान विभागीय अधिकारियांे को निर्देशित करते हुए यह बात कही।

अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्रसिंह चांदावत ने कहा कि 24 अप्रैल को राज्य व्यापी एयर रेड एंड ब्लैक आउट मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही है। उन्हांेने बताया कि मॉक ड्रिल की शुरुआत एक एयर रेड चेतावनी संकेत के साथ होगी। इस दौरान दो मिनट तक तेज़ आवाज़ वाले सायरन बजेंगे। जो हवाई हमले की चेतावनी को दर्शाता है। इस दौरान संबंधित क्षेत्र मंे नागरिक सुरक्षा विभाग के निर्देशानुसार समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करनी होगी। इस दौरान ड्रोन हमले, बम विस्फोट और आगजनी जैसी स्थितियों मंे राहत एवं बचाव गतिविधियां संचालित की जाएगी।

इसके जरिए संबंधित स्थान पर बचाव दलों को तैनात करने के साथ घायलों को निकालने, फर्स्ट एड, सीपीआर देने और एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाने का पूर्वाभ्यास किया जाएगा। उन्हांेने बताया कि यह मॉक ड्रिल आग बुझाने के काम, खोज और बचाव अभियान, प्राथमिक उपचार और मेडिकल सहायता, घायल लोगों को सुरक्षित निकालने के साथ-साथ ट्रैफिक और भीड़ को नियंत्रित करने समेत विभिन्न आपातकालीन कार्यों के माध्यम से स्थानीय विभागीय अधिकारियांे एवं कार्मिकांे के तालमेल को परखेगी।

ड्रिल का समापन ऑल क्लियर संकेत के साथ होगा, जिसमें दो मिनट तक लगातार तेज़ आवाज़ वाला सायरन बजेगा, जो ड्रिल के औपचारिक अंत का संकेत होगा। उन्हांेने बताया कि मॉक ड्रिल के दौरान अस्पताल, फायर ब्रिगेड और अन्य आवश्यक सेवाएं पूरी तरह से चालू रहेंगी। बैठक के दौरान संबंधित विभागीय को पूर्वाभ्यास के संबंध मंे आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए समुचित तैयारियां सुनिश्चित करने के लिए कहा गया।

उन्हांेने बताया कि इस पूर्वाभ्यास का उद्देश्य आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली का मूल्यांकन करना है। उन्हांेने आमजन से अपील की है कि इस दौरान घबराने की कोई ज़रूरत नहीं है, क्योंकि यह एक नियमित प्रक्रियात्मक ड्रिल है, इसको सिविल डिफेंस तैयारियों का आकलन करने और उन्हें बेहतर बनाने के लिए आयोजित किया जा रहा है।

Mohit Parihar Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.