Assam New CM: फिर हिमंत बिस्व सरमा के हाथों में असम की कमान, जेपी नड्डा ने CM पद के लिए नाम का किया ऐलान

असम बीजेपी विधायक दल की बैठक में हिमंत बिस्व सरमा को फिर से नेता चुन लिया गया है। जेपी नड्डा ने उनके नाम का ऐलान किया, जिसके बाद अब वे तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं।

Kashish Sain
Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
May 10, 2026 • 2:08 PM  11
राजनीति
NEWS CARD
Logo
Assam New CM: फिर हिमंत बिस्व सरमा के हाथों में असम की कमान, जेपी नड्डा ने CM पद के लिए नाम का किया ऐलान
“Assam New CM: फिर हिमंत बिस्व सरमा के हाथों में असम की कमान, जेपी नड्डा ने CM पद के लिए नाम का किया ऐलान”
Favicon
Read more on thekhatak.com
10 May 2026
https://thekhatak.com/assam-new-cm-himanta-biswa-sarma-third-oath-ceremony-bjp
Google News
Copied
Assam New CM: फिर हिमंत बिस्व सरमा के हाथों में असम की कमान, जेपी नड्डा ने CM पद के लिए नाम का किया ऐलान

असम की राजनीति में एक बार फिर हिमंत बिस्व सरमा का दबदबा कायम हो गया है। बीजेपी विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से उन्हें नेता चुन लिया गया। इसके साथ ही अब हिमंत बिस्व सरमा लगातार तीसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। उनका शपथ ग्रहण समारोह 12 मई को सुबह 11 बजे आयोजित होगा। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विधायक दल की बैठक के बाद हिमंत सरमा के नाम का औपचारिक ऐलान किया। इस दौरान NDA के सहयोगी दल असम गण परिषद (AGP) और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) के विधायक भी बैठक में मौजूद रहे।

AGP और BPF ने भी किया समर्थन

विधायक दल की बैठक में AGP नेता अतुल बोरा और BPF के रिहान दैमरी ने हिमंत बिस्व सरमा के नाम का समर्थन किया। इसके बाद सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से उन्हें विधायक दल का नेता चुन लिया। बैठक के दौरान बीजेपी और NDA नेताओं ने इसे असम के लिए स्थिर और मजबूत नेतृत्व का फैसला बताया।

वरिष्ठ नेताओं ने रखा था नाम

जेपी नड्डा ने बताया कि हिमंत बिस्व सरमा के नाम का प्रस्ताव पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने रखा था। इनमें रंजीत कुमार दास, बिस्वजीत दैमरी, अजयता नेओग, रामेश्वर तेली, राजदीप रॉय, अशोक सिंगल, पीयूष हजारिका और चक्रधर गोगोई शामिल रहे। नड्डा ने कहा कि पार्टी नेतृत्व और विधायक दल दोनों को हिमंत सरमा के नेतृत्व पर पूरा भरोसा है।

Kashish Sain Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Bringing truth from the ground राजस्थान और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें सरल और प्रभावी अंदाज़ में प्रस्तुत करना, ताकि हर पाठक तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter