चाय के खोखे पर मिला खून से सना शव: मालिक की संदिग्ध मौत, एफएसएल टीम जांच में जुटी

नेशनल हाईवे 911 के पास एक चाय के खोखे में उसके मालिक पाली राम का खून से सना शव मिलने से सनसनी फैल गई। सिर पर गहरी चोट के निशान मिलने से मामला संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस ने मौके को सील कर एफएसएल टीम को जांच में लगाया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Mohit Parihar
Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor
April 3, 2026 • 4:23 PM  10
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
चाय के खोखे पर मिला खून से सना शव: मालिक की संदिग्ध मौत, एफएसएल टीम जांच में जुटी
“चाय के खोखे पर मिला खून से सना शव: मालिक की संदिग्ध मौत, एफएसएल टीम जांच में जुटी”
Favicon
Read more on thekhatak.com
3 Apr 2026
https://thekhatak.com/anupgarh-tea-stall-owner-murde
Google News
Copied
चाय के खोखे पर मिला खून से सना शव: मालिक की संदिग्ध मौत, एफएसएल टीम जांच में जुटी

श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां नेशनल हाईवे 911 पर भौमिक सिटी के सामने स्थित एक चाय के खोखे में उसके मालिक का खून से सना शव मिला। मृतक की पहचान 65 वर्षीय पाली राम के रूप में हुई है, जो उसी खोखे को चलाकर अपना जीवन यापन करता था।

घटना की सूचना सुबह करीब 4:30 बजे पुलिस को मिली। बताया जा रहा है कि अलसुबह एक मजदूर वहां से गुजर रहा था, तभी उसकी नजर खोखे के अंदर पड़े शव पर पड़ी। उसने तुरंत मृतक के बहनोई को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सील कर जांच शुरू कर दी।

Mohit Parihar Verified Public Figure • 11 Jun, 2026 Sub Editor

Mohit Parihar is a journalist at The Khatak, covering politics and public issues with a strong focus on ground reporting and factual storytelling.

Digital Archives

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter